एक्सप्लोरर

Upcoming Toyota Cars: टोयोटा लाने वाली हैं 5 नई कारें, एक एमपीवी भी होगी शामिल 

Toyota Upcoming SUVs: टोयोटा अपने पोर्टफोलियो के विस्तार पर काम कर रही है, कंपनी 5 नई कारें लाने वाली है. तो चलिए देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी कारें लिस्ट में शामिल हैं.

New Toyota SUVs: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भारत में लगातार अपने नए मॉडल्स की लॉन्चिग कर रही है. पिछले कुछ महीनों में हाइराइडर और इनोवा हाईक्रॉस को लॉन्च करने के बाद, टोयोटा अब देश में अपने वाहनों की पूरी रेंज उतारने वाली है, जिसमें 4एसयूवी और एक एमपीवी शामिल है. इसके साथ ही कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी इंट्री लेने वाली है. तो चलिए देखते हैं कौन सी नई कारें हमें टोयोटा की तरफ से देखने को मिलने वाली हैं. 

टोयोटा एसयूवी कूप

टोयोटा 2023 में देश में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक नई कूप एसयूवी पेश करने वाली है, जो कि मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर आधारित है. इस कार में कंपनी के ग्लोबल मॉडल यारिस क्रॉस से मिलते जुलते स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिल सकते हैं. इसका नाम टोयोटा रेज हो सकता है. नया मॉडल दो इंजन विकल्पों के साथ आएगा, जिसमें एक 1.2L NA पेट्रोल और एक 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है.

टोयोटा 7-सीटर एसयूवी

टोयोटा भारत में एक नई 7-सीटर एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है. जिसे हाइराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच प्लेस किया जाएगा. यह ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कोरोला क्रॉस एसयूवी पर आधारित होगी. इसे नई इनोवा हाईक्रॉस वाले TNGA-C प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा. इसमें 2.0-लीटर NA पेट्रोल और हाइब्रिड तकनीक के साथ एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, जो क्रमशः 172bhp, और 186bhp की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है. 

नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा, साल 2024 में नेक्स्ट-जेन फॉर्च्यूनर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसमें नए इंजन विकल्प के साथ, नया डिजाइन और नया केबिन देखने को मिलेगा. यह कार कंपनी के  टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. जिसपर ग्लोबल मॉडल में बिकने वाले टुंड्रा, सिकोइया और लैंड क्रूजर एसयूवी को भी बनाया जाता है. नई फॉर्च्यूनर में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ नया डीजल इंजन के देखने को मिलेगा. इसमें एक स्टार्टर जनरेटर के साथ एक नया 1GD-FTV 2.8L डीजल इंजन मिलेगा. 

टोयोटा रूमियन

टोयोटा इसी साल मारुति अर्टिगा के रिबैज वर्जन को भारत में लाने की तैयारी कर रही है. कोडनेम D23 वाली इस नई एमपीवी की बिक्री दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही टोयोटा रूमियन के रूप में होती है. इसके भारत-स्पेक मॉडल में अफ्रीकी मॉडल की तुलना में अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें अर्टिगा वाला ही 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर K15C डुअलजेट इंजन मिलेगा, जो 103bhp की पॉवर  और 136Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें  5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा.

टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी

सुजुकी और टोयोटा भारतीय बाजार के लिए एक नए ईवी को तैयार कर रही है. इस कार को दोनों कंपनियां नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म मिलकर तैयार कर रही हैं. यह नई इलेक्ट्रिक कार 2025 तक भारत में आने की संभावना है.नई ईवी में 2.7 मीटर लंबा व्हीलबेस होगा और इसमें एक बड़ा बैटरी पैक देखने को मिल सकता है. नई टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी में 60kWh बैटरी पैक होने की संभावना है, जो 500kms से अधिक की रेंज देने में सक्षम होगी. इसमें AWD सिस्टम भी मिल सकता है.

XUV 700 से होगा मुकाबला

टोयोटा की नई 7 सीटर एसयूवी का मुकाबला महिंद्रा XUV 700 से होगा, जिसमें डीजल और पेट्रोल इंजन सहित ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- जल्द पेश हो सकती है हुंडई की नई माइक्रो एसयूवी, टाटा पंच को देगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget