एक्सप्लोरर

टोयोटा की इस SUV पर जबरदस्त डील! मई में ग्राहकों को मिल रहा बड़ा फायदा,जानें पूरी डिटेल्स

Toyota Discount Offers: टोयोटा ने मई 2025 में अपने कई पॉपुलर मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की है. इस ऑफर के तहत, कंपनी अपनी इस SUV पर भी हजारों रुपये तक की छूट दे रही है.

Toyota Discount Offers On Taisor: टोयोटा मोटर्स ने मई 2025 में अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए कई गाड़ियों पर भारी छूट की घोषणा की है. इसी कड़ी में सबसे खास ऑफर टोयोटा टैसर (Toyota Taisor) पर मिल रहा है, जिसमें अधिकतम 87,000 तक की बचत की जा सकती है.

दरअसल, ये छूट MY2024 वर्जन पर सबसे ज्यादा दी जा रही है. सटीक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं क्योंकि डिस्काउंट अलग-अलग शहरों में थोड़ा बहुत बदल सकता है.

फ्रेश लुक के साथ शानदार डिजाइन

टोयोटा टैसर को मारुति फ्रोंक्स के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, लेकिन इसका डिजाइन पूरी तरह से टोयोटा की पहचान के मुताबिक तैयार किया गया है. इस SUV में एक नया और बोल्ड हनीकॉम्ब मेश फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जिस पर टोयोटा का लोगो चमकता है. इसके अलावा, कार में नए ट्विन LED DRLs, अपडेटेड LED टेललाइट्स, और एक स्टाइलिश बंपर के साथ स्पोर्टी लुक दिया गया है. इस नए डिजाइन की वजह से टोयोटा टैसर युवाओं के साथ-साथ फैमिली ग्राहकों को भी काफी पसंद आ रही है.

शानदार फीचर्स से लैस केबिन

टोयोटा टैसर का इंटीरियर न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है बल्कि इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी मौजूद हैं. इस SUV में एक 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और सेंटर में MID यूनिट दी गई है. साथ ही इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto की सुविधा भी मिलती है.
कार में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और DRLs के साथ ऑटोमैटिक LED हेडलैंप जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. इन सभी फीचर्स की वजह से टोयोटा टैसर अपने सेगमेंट में एक परफेक्ट फैमिली SUV बन जाती है.

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

टोयोटा टैसर दो अलग-अलग पेट्रोल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है. इसमें एक 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और एक 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. कंपनी ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन देती है, जिससे हर ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार मॉडल चुन सकता है. जो लोग कम खर्चे में ड्राइविंग करना पसंद करते हैं, उनके लिए इस SUV का CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.74 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.04 लाख रुपये तक जाती है.

प्राइस और डिस्काउंट

टोयोटा टैसर पर मिलने वाली अधिकतम 87,000 रुपये की छूट पूरी तरह से ग्राहक के शहर, वेरिएंट और डीलरशिप पर निर्भर करती है. इसलिए कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप से संपर्क करके डिस्काउंट की पूरी जानकारी जरूर पुष्टि कर लें. बता दें कि उपर दी गई Discount Offers की जानकारी कई ऑनलाइन प्लेटफार्म और डीलरशिप ऑफर्स पर आधारित है. वास्तविक छूट कई जगहों पर अलग-अलग हो सकती है, इसलिए खरीदारी से पहले सभी डिटेल्स अच्छी तरह से जान लें.

ये भी पढ़ें: Toyota Innova Crysta खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? यहां जान लीजिए पूरा हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
E20 पेट्रोल से डैमेज इंजन के मामलों में कैसे मिलेगा मुआवजा, क्या इस कोर्ट का फैसला बनेगा नजीर?
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
अब Mahindra की इस कार को खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ा दिए 70 हजार रुपये
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
नई ब्रेजा लॉन्च होने से पहले कंपनी गाड़ी पर दे रही बड़ा डिस्काउंट, जानिए अब कितना होगा फायदा?
नई ब्रेजा लॉन्च होने से पहले कंपनी गाड़ी पर दे रही बड़ा डिस्काउंट, जानिए अब कितना होगा फायदा?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
Embed widget