एक्सप्लोरर

New Toyota Innova Crysta: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की नए अवतार हुई वापसी, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा सफारी से होगा मुकाबला

New Innova Crysta: टोयोटा ने इनोवा के डीजल वेरिएंट G मॉडल की कीमत 19.13 लाख रुपये (एक्सशोरूम) और इसके GX मॉडल को 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है.

New Innova Crysta Diesel: वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने अपनी इनोवा क्रिस्टा को नए अवतार में फिर से लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे नए डीजल इंजन के साथ पेश किया है. इनोवा का ये नया अवतार नए आरडीई नॉर्म्स को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है. घरेलू बाजार में टोयोटा की इस एमपीवी कार को अच्छा रेस्पोंस मिला था शायद यही वजह की की कंपनी को इसे फिर से लॉंच करना पड़ा. इसमें और क्या कुछ बदलाव किया गया है, आगे हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

नई इनोवा क्रिस्टा का लुक

टोयोटा की इस अपडेटेड कार के बाहरी लुक में हुए बदलाव की बात करें, तो इसके किनारों पर ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, इलेक्ट्रिकली-फोल्डिंग ओआरवीएम, ब्लैक क्लैडिंग के साथ व्हील-आर्क और 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, शानदार बोनट, क्रोम से घिरी एक बड़ी ट्रेपोजॉइडल ग्रिल, ब्लैक-आउट चिन के साथ बंपर और स्लीक हेडलाइट्स देखने को मिलते हैं. वहीं इसके बैक साइड में शार्क-फिन एंटीना, विंडो वाइपर और रैप-अराउंड टेललाइट्स मिलती हैं.

डीजल इंजन के साथ हुई लॉन्च

घरेलू बाजार में इनोवा पेट्रोल और डीजल दोनों ही विकल्प में उपलब्ध है. लेकिन नई इनोवा में नए 2.4 L डीजल इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 150Bhp की अधिकतम पावर और 343Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. वहीं इसका 2.7 L पेट्रोल इंजन 166bhp की अधिकतम पावर और 245Nm का हाइएस्ट टॉर्क देने में सक्षम है, जिसे ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. जबकि डीजल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल (MT) और 6-स्पीड आटोमेटिक (AMT) गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है.

फीचर्स 

नई इनोवा क्रिस्टा डीजल वेरिएंट में मल्टी टेरेन मॉनिटर (360-डिग्री कैमरा), जो ड्राइवर को कार पार्किंग करने में आसानी या असमान इलाकों में नेविगेट करने के लिए बर्ड आई व्यू की सुविधा देता है. इसके साथ-साथ इसमें हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, एयर आयोनाइजर और 16 रंगों के साथ डोर एज लाइटिंग और 8.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल भी दिया गया है.

कीमत

टोयोटा ने इनोवा के डीजल वेरिएंट G मॉडल की कीमत 19.13 लाख रुपये (एक्सशोरूम) और इसके GX मॉडल को 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया है.

इनसे होगा मुकाबला

नई टोयोटा इनोवा का मुकाबला करने के लिए लिए महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (कीमत 12.74 लाख रुपये से 24.05 लाख रुपये) और टाटा सफारी (कीमत 15.65 लाख रुपये से 25.02 लाख रुपये) जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें- Komaki MX3 Electric Bike: जबरदस्त फीचर्स और रेंज के साथ आती है इलेक्ट्रिक बाइक कोमाकी एमएक्स3, रिवोल्ट आरवी से होता है मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
Kia Syros EV और Sorento Hybrid जल्द होंगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
एथेनॉल फ्यूल से गाड़ी के कौन-से पार्ट्स सबसे पहले हो सकते हैं खराब? एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget