एक्सप्लोरर

Toyota Urban EV: टोयोटा कर रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी, जानिए कब होगी लॉन्च 

टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट और मारुति ईवीएक्स एक ही प्लेटफॉर्म (27पीएल स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर), बॉडी पैनल और इंटीरियर ट्रिम पर बेस्ड हैं. इस आर्किटेक्चर को लोकलाइज किया जाएगा.

Toyota Kirloskar Motor: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है, जिसमें मारुति सुजुकी, होंडा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और टोयोटा जैसी कार निर्माता कंपनियां इस बढ़ते सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं. वहीं हुंडई, किआ और टाटा आने वाले सालों में अपने मौजूदा ईवी प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बना रही हैं. एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर सितंबर-अक्टूबर 2025 तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च वाली है. यह टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन रेडी मॉडल होगा, जिसे दिसंबर 2023 में पेश किया गया था और यह मारुति सुजुकी के ईवीएक्स प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है.

डिजाइन

टोयोटा अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट और मारुति ईवीएक्स एक ही प्लेटफॉर्म (27पीएल स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर), बॉडी पैनल और इंटीरियर ट्रिम पर बेस्ड हैं. इस आर्किटेक्चर को लोकलाइज किया जाएगा और घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों बाजारों के लिए मारुति सुजुकी की गुजरात स्थित फैसिलिटी में निर्मित किया जाएगा. हालांकि, दोनों मॉडलों का डिज़ाइन और स्टाइल अलग-अलग है. अर्बन ईवी का डिजाइन bZ कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट से लिया गया है, जिसमें सी-शेप एलईडी डीआरएल, एक क्लियर फ्रंट बम्पर, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, एक सी-पिलर इंटीग्रेटेड रियर डोर हैंडल और पीछे एक एलईडी लाइट बार शामिल है.

Toyota Urban EV: टोयोटा कर रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी, जानिए कब होगी लॉन्च 

टोयोटा अर्बन SUV डाइमेंशन और पावरट्रेन 

डाइमेंशन की बात करें तो अर्बन एसयूवी की लंबाई 4300 मिमी, चौड़ाई 1820 मिमी और ऊंचाई 1620 मिमी है. इसकी लंबाई मारुति ईवीएक्स के समान है, हालांकि ईवीएक्स मेल 20 मिमी छोटी और कम चौड़ी है. इसका व्हीलबेस लगभग 2,700 मिमी होने की उम्मीद है. नई टोयोटा इलेक्ट्रिक एसयूवी के पावरट्रेन ऑप्शंस में दो बैटरी पैक मिलेंगे, जिसमें एक 48kWh और एक 60kWh शामिल हैं, जो क्रमशः 400 किमी और 550 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करने में सक्षम हैं. ग्राहकों के पास FWD और डुअल-मोटर AWD सेटअप के बीच ऑप्शन होगा.

Toyota Urban EV: टोयोटा कर रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी, जानिए कब होगी लॉन्च 

जल्द लॉन्च होगी टोयोटा टैसर 

इसके अलावा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का एक री-बैज वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है, जिसे टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर नाम दिया जा सकता है. हालांकि इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए जाएंगे, लेकिन इंटीरियर और इंजन सेटअप मारुति फ्रोंक्स के समान होगा. इस माइक्रो एसयूवी को 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा. इसके अलावा टोयोटा अपनी न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर और एक प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी भी लॉन्च करेगी.

Toyota Urban EV: टोयोटा कर रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की तैयारी, जानिए कब होगी लॉन्च 

यह भी पढ़ें -

इस महीने होंडा एलिवेट की खरीद पर कर सकते हैं तगड़ी बचत, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget