एक्सप्लोरर

Toyota Kirloskar Motor: डीजल इंजन में अनियमितताओं के कारण टोयोटा ने भारत में 3 मॉडलों की डिलीवरी पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला 

भारत में TKM की कुल बिक्री में इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हिलक्स की लगभग एक तिहाई हिस्सेदारी है. ग्लोबल लेवल पर दस मॉडल इन प्रभावित इंजनों का उपयोग करते हैं, जिनमें जापान के छह मॉडल शामिल हैं.

Toyota Diesel Powertrain: डीजल पावरट्रेन के सर्टिफिकेशन टेस्टिंग्स में अनियमितताएं पाए जाने के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर देश में अपने तीन मॉडलों; इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हिलक्स की डिलीवरी को अस्थायी रूप से रोक दिया है. टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन (TMC) से एसोसिएटेड कंपनी टोयोटा इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (TICO) ने 29 जनवरी, 2024 को घोषणा की कि तीन डीजल इंजन मॉडलों पर हॉर्स पावर आउटपुट सर्टिफिकेशन टेस्टिंग्स में अनियमितताएं पाई गईं. भारत में, ऐसे इंजन का उपयोग इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हिलक्स में किया जाता है.

डिलीवरी रुकी, बुकिंग प्रभावित नहीं

इस बारे में बात करने पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अनियमितताएं पावर और टॉर्क कर्व्स को स्मूथ करने से संबंधित हैं, लेकिन हॉर्सपावर, टॉर्क या अन्य पावरट्रेन से संबंधित मूल्यों पर कोई गलत दावा नहीं किया गया है. कंपनी ने कहा कि इस मुद्दे का प्रभावित वाहनों के उत्सर्जन या सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. टोयोटा प्रभावित वाहनों के सर्टिफिकेशन के लिए उपयोग किए गए डेटा के री-कन्फर्मेशन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रही है. ऐसे में वाहन निर्माता ने कहा है कि, टीकेएम के मामले में भी प्रभावित वाहनों की डिलीवरी को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा. हालांकि, टीकेएम इन तीन मॉडलों के लिए नए ऑर्डर लेना जारी रखेगी. कंपनी ने कहा कि, उन कारों के लिए जो पहले ही डिलीवरी के लिए भेज दी गई हैं, लेकिन अभी तक ग्राहक को डिलीवर नहीं की गई हैं, कंपनी इस स्थिति के बारे में ग्राहकों को सावधानीपूर्वक समझाएगी. इसके बाद ही हम उन ग्राहकों के लिए रजिस्ट्रेशन और डिलीवरी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे.

कंपनी ने दिया ग्राहकों को भरोसा

टीकेएम ने इस बारे में आगे कहा है कि, हम अपने मौजूदा ग्राहकों को यह कहकर आश्वस्त करना चाहेंगे कि हमारा मानना है कि उनके वाहन इन अनियमितताओं से अप्रभावित हैं, क्योंकि इसके परिणामस्वरूप हॉर्सपावर, टॉर्क या अन्य पावरट्रेन-संबंधित वैल्यू में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके आलावा, इससे उनके वाहनों के उत्सर्जन या सुरक्षा से भी कोई समझौता नहीं हुआ है. फिर भी, टीकेएम इस अनियमितता के कारण हमारे ग्राहकों और अन्य उपभोगताओं को होने वाली किसी भी असुविधा और चिंता के लिए ईमानदारी से माफी मांगती है. भारत में TKM की कुल बिक्री में इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हिलक्स की लगभग एक तिहाई हिस्सेदारी है. ग्लोबल लेवल पर दस मॉडल इन प्रभावित इंजनों का उपयोग करते हैं, जिनमें जापान के छह मॉडल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - 

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई हुंडई की नई इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी, जानिए कब होगी लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget