एक्सप्लोरर

Toyota Fortuner EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है टोयोटा फॉर्च्यूनर? कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

Toyota Hilux EV: हम यहां हिलक्स ईवी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन हमने यहां फॉर्च्यूनर की चर्चा इसलिए की, क्योंकि हिलक्स, टोयोटा के लिए एक तरह से टेस्टिंग मॉडल है...पढ़ें पूरी खबर.

Toyota Fortuner: टोयोटा फॉर्च्यूनर को लेकर भारतीय बाजार में लोगों की मिली-जुली राय है. कुछ लोग इसे पसंद करते हैं, जबकि बहुत से लोग इसे बिल्कुल पसंद नहीं करते. हालांकि, अपकमिंग न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर नए ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है, लेकिन बहुत से लोग इसे इसलिए भी नापसंद भी कर सकते हैं कि इस फुल-साइज एसयूवी को इलेक्ट्रिक अवतार दिया जा रहा है. क्या फॉर्च्यूनर इलेक्ट्रिक बाजार में आ सकती है? भविष्य में इसकी संभावना की पुष्टि करते हुए कुछ नई डिटेल्स सामने आई हैं. तो चलिए जानते हैं टोयोटा फॉर्च्यूनर इलेक्ट्रिक के बारे में.

कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

टोयोटा ने परफॉर्मेंस का आकलन करने के लिए अलग-अलग सिचुएशंस में नई बैटरी-इलेक्ट्रिक हिलक्स पिकअप की टेस्टिंग शुरू कर दी है. टोयोटा 2025 के अंत तक थाईलैंड में हिलक्स इलेक्ट्रिक की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की योजना बना रही है. टोयोटा, हिलक्स इलेक्ट्रिक पर काम कर रही है क्योंकि उसे थाईलैंड में चीनी ईवी निर्माताओं के इलेक्ट्रिक वाहनों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जो कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है. इसके स्पेसिफिकेशन और प्राइस की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है. इस वाहन को मुख्य रूप से थाईलैंड के घरेलू बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है, लेकिन कंपनी इसे थाईलैंड से निर्यात करने पर भी विचार कर रही है.

Toyota Fortuner EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है टोयोटा फॉर्च्यूनर? कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

टोयोटा फॉर्च्यूनर इलेक्ट्रिक

हम यहां हिलक्स ईवी के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन हमने यहां फॉर्च्यूनर की चर्चा इसलिए की, क्योंकि हिलक्स, टोयोटा के लिए एक तरह से टेस्टिंग मॉडल है, और यह पूरा सेटअप कंपनी फॉर्च्यूनर के लिए भी जरूर इस्तेमाल करेगी, क्योंकि पिछले साल, कंपनी ने हिलक्स में माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप पेश किया और फिर इस साल की शुरुआत में इसे फॉर्च्यूनर में भी पेश किया गया. साथ ही, हिलक्स और फॉर्च्यूनर एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं और उनके अधिकांश मैकेनिकल कंपोनेंट्स एक जैसे हैं. इन बातों पर गौर करें तो,अगर हिलक्स को इलेक्ट्रिक वर्जन मिल रहा है, तो भविष्य में फॉर्च्यूनर को भी यह वर्जन मिलने की पूरी संभावना है.

Toyota Fortuner EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आ रही है टोयोटा फॉर्च्यूनर? कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

भारत में टोयोटा फॉर्च्यूनर इलेक्ट्रिक

टोयोटा के पास फिलहाल भारतीय बाजार में कोई ईवी नहीं है. हालांकि, कंपनी की योजना 2025 की दूसरी छमाही में ईवी सेगमेंट में एंट्री करने की है. इसके लिए टोयोटा, अर्बन एसयूवी कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन पर काम कर रही है. टोयोटा की नई ईवी मारुति ईवीएक्स का रिबैज मॉडल होगा. ईवीएक्स को 2025 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसका टोयोटा वर्जन इसके छह महीने बाद आ सकता है.

यह भी पढ़ें -

20 से ज्यादा का माइलेज, ₹15 लाख की कार; 2 लाख में हो सकती है आपकी, जानें क्या है तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget