एक्सप्लोरर

Toyota Innova Hycross: टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की तस्वीरें हुई लीक, फॉर्च्यूनर से मिलता जुलता है लुक

नई इनोवा हाइक्रॉस इस महीने पेश होने के बाद 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी. नई Innova Hycross में हाइब्रिड पावरट्रेन और ज्यादा लग्ज़री फीचर्स के साथ अधिक कीमत पर आने की उम्मीद की जा रही है.

New Innova Hycross: टोयोटा की आने वाली नई पीढ़ी की इनोवा हाइक्रॉस की पहली स्पाई तस्वीरें सामने आईं हैं. यह नई कार भारत में इसी महीने की 25 तारीख को पेश होने वाली है. इन तस्वीरों से पता चलता है कि नई इनोवा हाइक्रॉस डिज़ाइन और लुक एमपीवी होने के साथ-साथ वास्तव में एक एसयूवी जैसी दिखती है. इस नई पीढ़ी के इनोवा का प्लेटफॉर्म पहले या मौजूदा इनोवा क्रिस्टा के प्लेटफॉर्म से अलग है. जबकि इसका लुक अब बहुत अधिक प्रीमियम लगता है. 

कैसा होगा लुक?

इसका फ्रंट-एंड एक बड़े ग्रिल के साथ काफी वाइड है, जबकि किसी एमपीवी स्टाइल के बिना इस इनोवा के एमपीवी के रूप लगभग पहचानना नामुमकिन है. लंबाई की बात करें तो नई इनोवा हाइक्रॉस लगभग 4.7 मीटर लंबी होगी और यह मौजूदा क्रिस्टा से भी ज्यादा चौड़ी होगी. आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि नई इनोवा अब एक एसयूवी के रूप में कैसी दिखती है, यह हेडलैंप डिजाइन और निचले बंपर के डिज़ाइन के मामले में फॉर्च्यूनर के साथ काफी मिलती जुलती है. इसके रियर में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जबकि साइड से यह पूरी तरह एक एसयूवी जैसी लगती है.   

फीचर्स

नई हाईक्रॉस में बड़ी टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और लग्जरी कैप्टन सीट्स के साथ 360 डिग्री कैमरा और अन्य कई फीचर्स देखने को मिलेंगे. फ्रंट-व्हील ड्राइव होने के कारण नई इनोवा हाइक्रॉस में अब ज्यादा स्पेस मिलेगा, जबकि इसका हाइब्रिड पावरट्रेन 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आएगा. इसमें लगभग 20 किमी प्रति लीटर से अधिक की माइलेज मिलने की संभावना है. 

कब होगी लॉन्च?

नई इनोवा हाइक्रॉस इस महीने पेश होने के बाद 2023 के ऑटो एक्सपो में लॉन्च होगी. नई Innova Hycross में हाइब्रिड पावरट्रेन और ज्यादा लग्ज़री फीचर्स के साथ अधिक कीमत पर आने की उम्मीद की जा रही है. मौजूदा क्रिस्टा भी एक किफायती विकल्प के तौर पर  बेची जाती रहेगी और यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी. इसके अन्य खासियतों के बारे में 25 तारीख को पेश होने के बाद ज्यादा जानकारी मिल पाएगी.

यह भी पढ़ें :- देखिए 2022 निसान ज्यूक हाइब्रिड का फर्स्ट रिव्यू, भारत में भी लॉन्च होने की है उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
RC में लगेगा QR कोड-चिप, 1 अगस्त से होगा बड़ा बदलाव
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
तीन महीने में लॉन्च होने वाली हैं ये धाकड़ SUVs, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Auto Awards 2026 में किसका बजेगा डंका? आज फैसला
Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह
Scorpio-N छोड़कर Innova क्यों खरीद रही BMC? चौंका देगी वजह

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget