एक्सप्लोरर

Nissan Juke Hybrid Review: देखिए 2022 निसान ज्यूक हाइब्रिड का फर्स्ट रिव्यू, भारत में भी लॉन्च होने की है उम्मीद

इस अपकमिंग कार में सॉफ्ट टच मटीरियल, अलकेन्टारा के साथ स्पोर्टी सीट्स और 8 इंच की टचस्क्रीन, ऐप के जरिए रिमोट कमांड, हेडरेस्ट में स्पीकर के साथ आठ स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम जैसे और बहुत सारे फीचर्स हैं.

2022 Nissan Juke Hybrid: निसान ने हाल ही में एक कार्यक्रम में भारतीय बाजार के लिए अपने कई नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया था. पहले हम एक्स-ट्रेल पर चर्चा कर चुके हैं और आज हम ज्यूक के बारे में बात करेंगे. ज्यूक अपने डिजाइन और स्पोर्टीनेस के लिए विशेष रूप से यूरोपीय बाजारों में एक लोकप्रिय एसयूवी है. भारत में इस एसयूवी के लॉन्च के संबंध में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन इस एसयूवी के लिए एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन के मिलने का दावा किया गया है. 

निसान ज्यूक का लुक

हमें इसका स्टाइल काफी पसंद है, क्योंकि यह एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है और इसमें लगभग कूप जैसे डिज़ाइन के साथ एक मस्कुलर लुक मिलता है, साथ ही इसका फ्लोटिंग रूफ स्टाइल कॉन्सेप्ट देखने में बहुत अच्छा लगता है. गोल हेडलैम्प्स के साथ शार्प कट ग्रिल काफी आकर्षक है और स्लोप वाली छत और बड़े अलॉय इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.

स्पोर्टी लुक के साथ-साथ नई पीढ़ी के ज्यूक का इंटीरियर भी काफी शानदार और बहुत अधिक प्रीमियम है. केबिन लेआउट के मामले में निश्चित रूप से यह एक नया डिजाइन है, जबकि यह नई एसयूवी अब बड़े बूट और अधिक रूम के साथ अधिक बड़ा है लेकिन इसमें अभी भी चार सीटें ही मिलती हैं. 

पॉवरट्रेन

भारतीय बाजार में बढ़ते हाइब्रिड तकनीक की रुचि को देखते हुए ज्यूक हाइब्रिड भारत के लिए अच्छा माना जा सकता है. हाइब्रिड ज्यूक में रेनॉल्ट/निसान सिस्टम है जिसमें 94hp की पावर जेनरेट करने वाला 1.6L इंजन के साथ  एक इलेक्ट्रिक मोटर है जो 36kW (49hp) और 205 Nm का टार्क पैदा करता है, जबकि Renault का 15kW हाई वोल्टेज स्टार्टर/जनरेटर प्लस इनवर्टर और 1.2kWh की पॉवर देता है. इस सिस्टम से आप EV मोड में भी 80 प्रतिशत तक ड्राइव कर सकते हैं जिससे  माइलेज में 40% तक वृद्धि हो जाती है.

फीचर्स

इसमें सॉफ्ट टच मटीरियल, अलकेन्टारा के साथ स्पोर्टी सीट्स और 8 इंच की टचस्क्रीन, ऐप के जरिए रिमोट कमांड, हेडरेस्ट में स्पीकर के साथ आठ स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम जैसे और बहुत सारे फीचर्स हैं.

भारत में हो सकती है लॉन्च

ज्यूक अगर भारत में आती है तो इसे आयात किया जाएगा और इसलिए, हाइब्रिड ग्रैंड विटारा की तरह किया जाएगा, जिससे इसकी ज्यादा कीमत होना तय है, लेकिन यह डिजाइन और इंटीरियर के दम पर अधिक ग्राहकों को आकर्षित करेगी. जूक को एक स्टाइलिश पेशकश के रूप में लाया जाएगा और निसान के लिए भारतीय बाजार में इसे लाने का विचार अच्छा हो सकता है, हालांकि आयात किए जाने के कारण कीमत जरूर ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ो :- 10 लाख रुपये से कम कीमत में जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं ये एसयूवी कारें, देखें पूरी लिस्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget