एक्सप्लोरर

महंगी हो गई Toyota Fortuner, अब बेस वेरिएंट के लिए भी चुकानी होगी इतनी कीमत

Toyota Fortuner Price Hike: एसयूवी के कई वेरिएंट्स की कीमत में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक की कीमत में बदलाव कर दिया गया है.

Toyota Fortuner Price Hike: भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी को ऑफर किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस एसयूवी को खरीदने के लिए ज्यादा कीमत देनी होगी. टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है. आइए जानते हैं कि फॉर्च्यूनर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है और  इसके बेस वेरिएंट की कीमत कितने रुपये से शुरू होती है.  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसयूवी की कीमत में 68 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. एसयूवी के कई वेरिएंट्स की कीमत में अलग अलग बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते इसके बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक की कीमत में बदलाव कर दिया गया है. 

टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी? 

टोयोटा फॉर्च्यूनर के 4X2 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत में 68 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसके 4X2 डीजल MT, 4X2 डीजल AT, 4X4 डीजल MT, GR-S, 4X4 डीजल MT लेजेंडर और 4X4 AT लेजेंडर जैसे वेरिएंट्स की कीमत में 40 हजार रुपये बढ़ोतरी की गई है. 

ऐसे में अब बेस वेरिएंट को 36 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत अब 52.34 लाख रुपये हो गई है. 

टोयोटा फॉर्च्यूनर की सबसे खास बात ये है कि ये कार बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है. इस कार का कंफर्टेबल इंटीरियर ड्राइविंग को और भी बेहतर बनाता है. चलिए इस एसयूवी के पावर-पैक्ड फीचर्स के बारे में जानते हैं.

टोयोटा फॉर्च्यूनर का पावरफुल इंजन

टोयोटा फॉर्च्यूनर पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन के साथ आती है. इस गाड़ी में 2694 cc, DOHC, डुअल VVT-i इंजन लगा है. इस इंजन से 166 PS की पावर मिलती है और 245 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. वहीं इस गाड़ी में 2755 cc के डीजल इंजन का ऑप्शन भी शामिल है. इस इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में 204 PS की पावर और 420 Nm का टॉर्क मिलता है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पावर को 204 PS की ही मिलती है. लेकिन टॉर्क 500 Nm का जनरेट होता है.

यह भी पढ़ें:-

रेलवे से बाइक पार्सल करने में कितना आता है खर्च? जानिए पूरी प्रक्रिया और डाक्यूमेंट्स की जानकारी 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget