एक्सप्लोरर

Top Selling Compact SUVs: ये हैं जून 2023 की बिकने वाली टॉप 10 सब 4-मीटर एसयूवी, टाटा नेक्सन रही सबसे आगे

जून 2023 में हुंडई वेन्यू की 11,606 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह सेगमेंट में तीसरे स्थान पर रही, इसमें 12.45% सालाना बढ़ोतरी और 13.64% MoM बढ़त देखी गई.

Compact SUV Sales Report: भारत में सब 4 मीटर एसयूवी/क्रॉसओवर सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री होती है. इस सेगमेंट में बाजार में ढेर सारे विकल्प मौजूद हैं. आज हम आपको यहां जून 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 एसयूवी कारों के बारे में बताने वाले हैं. आइए देखते हैं इन टॉप सेलिंग एसयूवी की पूरी लिस्ट. 

सबसे ज्यादा बिकी नेक्सन

पिछले महीने सेगमेंट में बिक्री के मामले में टाटा नेक्सन सबसे आगे रही, जिसकी 3.27% की सालाना गिरावट के साथ 13,827 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जून 2022 में इसकी 14,295 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. इसके बाद दर्ज नंबर पर मारुति सुजुकी की ब्रेजा एसयूवी रही, जिसकी पिछले महीने के दौरान 10,578 यूनिट्स की बिक्री हुई और सालाना आधार पर इसमें 140.19% की भारी वृद्धि हुई है. हालांकि इसमें मासिक आधार पर 21.05% की गिरावट दर्ज की गई है. इसकी बाजार हिस्सेदारी 12.04 प्रतिशत है.

चौथे स्थान पर रही पंच

जून 2023 में हुंडई वेन्यू की 11,606 यूनिट्स की बिक्री हुई और यह सेगमेंट में तीसरे स्थान पर रही, इसमें 12.45% सालाना बढ़ोतरी और 13.64% MoM बढ़त देखी गई. इसके बाद टाटा पंच की 10,990 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसमें 5.53% सालाना बढ़त देखने को मिली, जबकि 1.20% MoM गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद लंबे समय से लोकप्रिय बोलेरो एसयूवी की 8,686 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसमें सालाना 802 यूनिट और MoM 516 यूनिट की वृद्धि देखी गई. हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को भी बाजार में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसकी पिछले महीने 7,991 यूनिट्स की बिक्री हुई, हालांकि इसमें 18.98% की MoM गिरावट के साथ 1,872 यूनिट्स की कमी दर्ज की गई. 

किआ सोनेट की बढ़ी बिक्री 

किआ सोनेट की बिक्री में 3.58% की सालाना बढ़ोतरी के साथ 7,772 यूनिट्स की सेल हुई. पिछले साल जून में इसकी 7,455 यूनिट्स बिकी थीं. हालांकि इसकी बिक्री में 6.41% की MoM गिरावट आई है. इसके बाद महिंद्रा XUV300 की जून 2023 में 5,094 यूनिट्स की बिक्री हुई और सालाना आधार पर 7.15% की बढ़त देखी गई, लेकिन MoM के आधार पर  बिक्री में 2.88% की गिरावट आई. 

जिम्नी से ज्यादा बिकी थार 

थार बनाम जिम्नी वर्तमान में सेगमेंट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है. लेकिन पिछले महीने बिक्री में मामले में थार ने बाजी मारी है और इसकी जिम्नी के मुकाबले 828 यूनिट्स अधिक 3,899 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जिम्नी की 3,071 यूनिट्स बिकी. थार की बिक्री में  साल-दर-साल 7.12% की बढ़ोतरी और 9.24% MoM की गिरावट देखी गई.

मैग्नाइट और काइगर रहे पीछे

निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट काइगर टॉप 10 की इस सूची में सबसे नीचे रही. इस दौरान मैग्नाइट की 2,552 यूनिट्स और काइगर की 1,844 यूनिट्स की बिक्री हुई. मैग्नाइट की बिक्री में साल-दर-साल 23.39% की गिरावट और 2.52% MoM की गिरावट देखी गई, जबकि Kiger की बिक्री में साल-दर-साल 45.94% की गिरावट और 7.65% MoM की बढ़त दर्ज की गई. कुल मिलाकर, सब 4 मीटर एसयूवी की 87,860 यूनिट की बिक्री हुई. इसमें सालाना आधार पर 25.68% की वृद्धि के साथ 17,951 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जबकि 1,454 यूनिट की कमी के साथ 1.63% की MoM की गिरावट देखी गई. इस सेगमेंट में अगले कुछ महीनों से नेक्सन फेसलिफ्ट और एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट के लॉन्च के बाद और अधिक बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- ट्रक ड्राइवरों के लिए खुशखबरी, जनवरी 2025 से ट्रकों में AC केबिन होगा अनिवार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
E25 और E30 फ्यूल आने के बाद अब मौजूदा कारों का क्या होगा? जानिए ऐसे में क्या करना जरूरी
Bike Chain Effect On Mileage: बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
बाइक की चेन ज्यादा ढीली या टाइट, क्या इससे भी घटता है माइलेज?
E20 के बाद अब E25, E30 और E85 की बारी! सरकार ने कहा- चल रही है टेस्टिंग, जानें डिटेल्स
E20 के बाद अब E25, E30 और E85 की बारी! सरकार ने कहा- चल रही है टेस्टिंग, जानें डिटेल्स

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget