एक्सप्लोरर

2021 में आने वाली हैं ये टॉप 5 मोटरसाइकिल, TVS समेत कई कंपनियां लॉन्च करेंगी अपनी शानदार बाइक

अगले साल 2021 में कई शानदार बाइक लॉन्च होने वाली इसमें रॉयल एनफील्ड, टीवीएस और होंडा की कई बाइक्स शामिल हैं. टीवीएस अपनी पहली क्रूजर बाइक भी अगले साल मार्केट में लॉन्च करने को तैयार है.

साल 2021 में भारतीय ऑटो सेक्टर में कई नई कार लॉन्च होने वाली हैं. वहीं कई टू व्हीलर भी अगले साल लॉन्च होने वाले हैं. दोपहिया वाहन की बात करें तो कई नई मोटरसाइकिल और स्कूटर 2021 में लॉन्च होंगे. अगले साल लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल में से कुछ को रोड टेस्ट के दौरान सड़कों पर देखा गया है. आज हम आपको ऐसी टॉप 5 मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं, जो अगले साल मार्केट में डेब्यू कर सकती हैं. आइये जानते हैं

1- रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 350- रॉयल एनफील्ड की ये बाइक कई बार टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर नज़र आ चुकी है. इस बाइक का लुक काफी हद तक मार्केट में मौजूद इंटरसेप्टर 650 जैसा है. हालांकि अभी इस बाइक के फीचर्स और मॉडल से जुड़ी जानकारियां सामने नहीं आई. माना जा रहा है कि इंटरसेप्टर 350 सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आएगी. इसमें वही 350 सीसी का इंजन होगा जो कि कंपनी ने हाल ही में लॉन्च हुई मिटीओर 350 में दिया है. इस बाइक के अगले साल मिलने की उम्मीद की जा रही है.

2- होंडा हाईनेस सीबी350 कैफे रेसर- इस साल होंडा ने मार्केट में हाईनेस सीबी 350 को पेश किया था अब माना जा रहा है कि अगले साल होंडा हाईनेस सीबी350 कैफे रेसर बाइक भी मार्केट में आ सकती है. जिसका रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी बाइक से मुकबला हो सकता है. इसमें भारत में डेवलप किया गया नया इंजन और चेसिस है. होंडा हाईनेस का एक कैफे-रेसर वर्जन स्पोर्टियर एर्गोनॉमिक्स और थोड़े बदलाव के साथ पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि बाइलक थोड़ी महंगी हो सकती है.

3- टीवीएस जेपेलिन- अगले साल टीवीएस अपनी पहली क्रूजर बाइक लॉन्च करेगी. 2018 के ओटोएक्सपो में पहली बार कंपनी ने जेपेलिन कॉन्सेप्ट को पेश किया था. हाल ही में कंपनी ने जेपेलिन-आर नाम को ट्रेडमार्क कराया है. जिससे पता चलता है कि कंपनी इस पर तेजी से काम कर रही है. इस बाइक को 220 सीसी इंजन या 310 सीसी इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है.

4- हीरो XF3R- साल 2021 में हीरो अपने एक्सएफ 3 आर कॉन्सेप्ट वाली बाइक को लॉन्च कर सकती है. कंपनी ने इस मॉडल को साल 2016 के ऑटोएक्सपो में शोकेस किया गया था. इस बाइक में आपको 300 सीसी का इंजन मिल सकता है. उम्मीद की जा रही है कि XF3R का प्रोडक्शन वर्जन बहुत जल्द डेब्यू करेगा.

5- बजाज पल्सर आरएस 250- बजाज ने इस साल डोमिनार 250 को लॉन्च किया था. अब माना जा रहा है कि अगले साल बजाज फुली-फेयर्ड 250 सीसी मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी. इस बाइक का स्टाइल काफी हद तक आरएस 200 की तरह ही होगा, इसमें 250 सीसी का इंजन होगा. इस बाइक का लोगों को काफी इंतजार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget