एक्सप्लोरर

कार या बाइक की कम माइलेज से हैं आप परेशान, तो ये 5 उपाय आपकी करेंगे मदद

गाड़ी की माइलेज कम होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर ड्राइव की जाए तो फ्यूल की बढ़ती खपत पर काबू पाया जा सकता है.

नई दिल्ली: टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर, हर कोई चाहता है कि उसकी गाड़ी ज्यादा से ज्यादा माइलेज दे. काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें रेगुलर बढ़िया माइलेज मिलती है जबकि काफी लोग ऐसे भी हैं जिनकी गाड़ी फ्यूल की खपत बहुत बढ़ा देती है, गाड़ी में कम माइलेज आने की कई वजह हो सकती हैं. तो अगर आप भी अपनी कार या बाइक की कम माइलेज से परेशान हैं, तो यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जो आपकी गाड़ी की फ्यूल की खपत को कम कर सकते हैं. आइये जानते हैं-

1. नाइट्रोजन हवा

अगर आप अपनी गाड़ी के टायर्स में रेगुलर एयर प्रेशर सही नहीं रखते तो यह कम माइलेज का एक बड़ा कारण है. इसलिए हफ्ते में दो बार टायर प्रेशर चेक करायें. ऐसा करने से गाड़ी की माइलेज बेहतर होगी. आजकल तो नाइट्रोजन हवा फ्री में उपलब्ध है, ऐसे में टायर्स में अगर नाइट्रोजन हवा भरवा ली जाए तो माइलेज में इजाफा होता है और गाड़ी की परफॉरमेंस भी बेहतर बनती है.

2. क्लच का सही इस्तेमाल

कार हो या बाइक, बार-बार क्लच का इस्तेमाल करना फ्यूल की खपत को बढ़ा देता है और साथ ही क्लच प्लेट्स को भी भारी नुकसान पहुंचता है. इसलिए जब जरूरत हो तब ही क्लच का इस्तेमाल करें. इतना ही नहीं ड्राइव के दौरान एक्सिलरेटर पेडल को आराम से दबाएं, ऐसा करने से आपकी गाड़ी में फ्यूल की खपत कम होगी.

3. लोअर गियर में जानें से बचें

ड्राइव के दौरान लोअर गियर में आना पड़े तो एक्सिलरेटर बिल्कुल ना दबाएं क्योकि ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है और माइलेज में गिरावट आने लगती है. अगर आप भी अपनी कार की माइलेज में इजाफा चाहते हैं तो आज ही इन बातों पर गौर कीजिये, आपको नतीजे बेहतर मिलेंगे.

4. फालतू वजन लेकर न चलें

लोग अपनी गाड़ी में जरूरत से ज्यादा सामान रखते हैं, जिसकी वजह से गाड़ी का वजन बढ़ जाता है. और ऐसे में इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत भी बढ़ जाती है. इसलिए अपनी गाड़ी में उतना ही सामान रखें जितनी आपको जरूरत है.

5. समय पर सर्विस, माइलेज में बढ़ोतरी

अक्सर लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल जगह से अपनी गाड़ी की सर्विस करवा लेते हैं, साथ ही सस्ते और लोकल पार्ट्स भी डलवा लेते हैं जोकि आगे चलकर काफी नुकसानदायक साबित होते हैं. इसलिए सही जगह से सर्विस करायें और कोई भी सर्विस मिस न करें.

यह भी पढ़े-

Maruti Suzuki Vitara Brezza Review: क्या यह एक बेहतर पेट्रोल SUV साबित होगी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget