एक्सप्लोरर

80 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये 5 बेस्ट बाइक्स, जानें फीचर्स

यहां हम आपके लिए 5 लेटेस्ट बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ बजट में फिट हैं बल्कि इनकी माइलेज और परफॉरमेंस भी दमदार हैं.

नई दिल्लीः इस समय भारत में 100cc से 125cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड काफी ज्यादा है, कम कीमत में दमदार इंजन से लेकर कई अच्छे फीचर्स मिल जाते हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको 5 ऐसी ही बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो 110cc इंजन से लेकर 125cc इंजन में मौजूद हैं. आइये जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

TVS Radeon

अगर आप 110cc सेगमेंट में जाना चाहते हैं तो आप TVS की Radeon के बारे में विचार कर सकते हैं. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 59,742 रुपये से 65,742 रुपये के बीच है. इस बाइक को खास छोटे शहरों और गांवो को ध्यान में रखते हुए बनाया है.इस बाइक में BS6, 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ इंजन दिया गया है जो 9.5 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है.यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. एक लीटर पेट्रोल में यह बाइक 69.3 किलोमीटर का माइलेज देती है.

Hero passion pro 

110cc इंजन सेगमेंट में Passion Pro एक अच्छी बाइक है. यह बाइक ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक ऑप्शन में है. इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 64,990 रुपये  है जबकि डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 67,190 रुपये है. ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं. इंजन की बात करें तो इस बाइक में BS6 कंप्लाइंट वाला 110cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 9.02 Bhp की पावर और 9.79 Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन नए XSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसकी वजह से ज्यादा माइलेज और बेहतर एक्सीलेरेशन मिलता है. इतना ही नहीं बाइक ज्यादा स्मूथ राइड भी देती है.

Bajaj Pulsar 125 Neon

बजाज ऑटो की BS6 पल्सर 125 Neon अपने दमदार इंजन और लुक की वजह से लोकप्रिय बाइक है. इसमें दो वेरिएंट मिलते हैं. कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 69,997 रुपये है तो डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 74,118 रुपये है. इंजन की बात करें तो बाइक में 124.4 cc का DTS-i इंजन लगा है जो 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता करता है. एक लीटर में यह बाइक 57.5 किलोमीटर की माइलेज देती है. इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बाइक का लुक पल्सर 150 Neon के जैसा ही है. सिटी और हाइवे पर इस बाइक की परफॉरमेंस काफी बढ़िया है. यह आरामदायक है.

Honda  SP125

125cc  बाइक सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड बाइक के रूप में होंडा की SP125 को देखा जाता है. इसमें नया फ्यूल-इंजेक्टेड BS6, 124 cc, 4-स्ट्रॉक SI इंजन दिया है, जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. बाइक में 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं.बाइक का लुक्स स्पोर्टी है और इसमें फुली डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसमें एवरेज फ्यूल एफिशियंसी और गियर पॉजिशन इंडीकेटर जैसी कई जानकारियां मिलती हैं. इसके फ्रंट में 240 mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm ड्रम की सुविधा मिलेगी. कीमत की बात करें तो SP125 के ड्रम वर्जन की कीमत 73,452 रुपये रखी है जबकि इसके SP125 डिस्क ब्रेक वर्जन की कीमत 77,652 रुपये रखी  गई है.

Hero Glamour 125

हीरो की BS6 ग्लैमर 125 बाइक अपने स्टाइलिश डिजाइन की वजह से लोगों को लुभा रही है. नई ग्लैमर में BS6 कंप्लाइंट वाला 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 10.73 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पुराने वर्जन की तुलना में अपडेटेड इस इंजन को 19 फीसदी ज्यादा पावर मिलती है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि नई ग्लैमर  में अब 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. जबकि पहले यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती थी. 5 स्पीड गियर की मदद से अब हाई स्पीड में इसे राइड करने में दिक्कत नहीं होगी और ना ही इसमें वाइब्रेशन की शिकायत होगी. इस बाइक की कीमत 69,750 और 73,250 रुपये है.

यह भी पढ़ें 

अगर गर्मी में कार को रखना है कूल, तो इन 5 बातों का हमेशा रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget