एक्सप्लोरर

Tips: कार की बैटरी की बढ़ाना चाहते हैं उम्र तो अपनाएं ये जरूरी पांच टिप्स

लॉकडाउन के चलते घर पर खड़ी कारों की बैटरी का खास ध्यान रखने की जरूरत है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि कैसे कार की बैटरी लाइफ को बढ़ाया जा सकता है. इन टिप्स की मदद से आपकी कार की बैटरी लंबे समय तक चलेगी.

कोरोनाकाल में ज्यादातर लोगों की कारें घर पर ही खड़ी हैं. ऐसे में उनकी बैटरी को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है. अगर सही तरीके से बैटरी पर ज्यादा ध्यान न दिया जाए बैटरी की सेहत खराब हो सकती है. ऐसे में हम आपको बैटरी के देखभाल करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी कार की बैटरी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं ये पांच टिप्स कौनसे हैं.

ऐसे पता लगाएं बैटरी की खराब सेहत
ड्राइव करते समय अगर हॉर्न ठीक से न बजे, या रात में ड्राइव करते समय अगर हेडलाइट कम या ज्यादा हो रही हो, समझ जाना चाहिए कि बैटरी में कुछ खराबी है. इसके अलावा अगर बैटरी के टर्मिनल के आस-पास सफेद निशान देखने को मिले तो यह बैटरी के खराब होने के संकेत हैं. इतना ही नहीं यदि स्पीडो मीटर में बैटरी की लाइट ठीक से नहीं दिख रही तो समझ जाना चाहिए की बैटरी खराब हो रही है.

बैटरी के टर्मिनल पर न लगाएं ग्रीस
अक्सर देखा जाता है कि सर्विस के दौरान मैकेनिक, कार में लगी बैटरी के टर्मिनल पर ग्रीस लगा देते हैं जोकि बैटरी की सेहत के लिए ठीक नहीं है. बैटरी एक्सपर्ट मानते हैं कि टर्मिनल पर ग्रीस लगाने से बैटरी खराब हो सकती है. इसलिए ग्रीस की जगह पैट्रोलियम जैली या फिर वैसलीन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

टर्मिनल की जांच जरूरी
बैटरी की समय-समय पर जांच न करना भी इसकी लाइफ को कम कर देता है. बैटरी एक्सपर्ट की माने तो महीने में दो बार बैटरी की जांच करना अनिवार्य है.अक्सर बैटरी टर्मिनल के पास एसिड जमा हो जाता है जोकि बैटरी का दुश्मन है. इसलिए इसकी सफाई करना बेहद जरूरी होता है. अगर बैटरी मेंटेनेंस फ्री नहीं है और उसमें बैटरी वाटर का इस्तेमाल किया जाता है.

कब बदलें बैटरी
वैसे आजकल ज्यादातर बैटरी 48 महीने की वारंटी के साथ आ रही हैं, लेकिन अक्सर देखने में आता है कि बैटरी एक साल में ही खराब होने लग जाती हैं और अगर बहुत अच्छा रखरखाव हो तो बैटरी दो साल तक चल जाती है. इसलिए हर दो साल में बैटरी बदल लेना ही बेहतर है, वर्ना बाद में दिक्कतें बढ़ जाती हैं.

ऐसे बढ़ेगी बैट्री की उम्र
अगर आप कभी कभी गाड़ी चलाते हैं तो, अपनी गाड़ी को एक दिन छोड़कर एक दिन कुछ देर के लिए स्टार्ट करके रखें. इससे बैटरी चार्ज हो जाएगी. इसके अलावा इस बात पर भी गौर करें तो बैटरी अपनी जगह पर बिलकुल फिट है या नहीं, क्योकिं कई बार कमजोर फिटिंग के चलते बैटरी को नुकसान होता है.

ये भी पढ़ें

Car Tips: गर्मियों में ऐसे करेंगे AC की केयर तो नहीं होगी परेशानी, कूलेंट को लेकर भी जानें खास बातें

Driving Tips: अगर हर दिन बाइक या स्कूटी से करते हैं ट्रैवल तो इन बातों का हमेशा रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
ऑक्शन में 382 करोड़ की बिकी Ferrari की पहली EV, हर कोई दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget