एक्सप्लोरर

3 लाख से कम कीमत वाली Renault Kwid पर मिल रहा हजारों का डिस्काउंट, मार्केट में इन कारों से है टक्कर

Renault Kwid दो इंजन के साथ पेश की गई है. इस कार की कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरु होती है. वहीं क्विड के टॉप मॉडल की कीमत 5.12 लाख रुपये है.

फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए कार कंपनियां अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. बात करें अगर रेनॉ की तो कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग कार क्विड पर 49,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. एंट्री लेवल सेगमेंट में इस कार ने अपनी अलग पहचान बनाई है. आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स, कीमत और ऑफर के बारे में.

ये ऑफर और कीमत Renault Kwid को अगर आप इस फेस्टिव सीजन में खरीदते हैं तो आपको 49,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है. कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 9,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है. रेनॉ का ये ऑफर 31 अक्टूबर तक वैलिड है. क्विड की कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरु होती है. वहीं इस कार के टॉप मॉडल की कीमत 5.12 लाख रुपये है.

दमदार है इंजन ये कार दो इंजन के साथ पेश की गई है. इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 67bhp की पावर और 91Nm टॉर्क जेनरेट करता है. साथ ही साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं. दूसरा 0.8-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 53bhp की पावर और 72Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है.

ये हैं फीचर्स रेनॉ क्विड का 1.0-लीटर इंजन वाला नया RXL वेरिएंट सिंगल-डिन ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम, स्प्लिट हेडलैम्प, एलईडी टेललैम्प एलिमेंट, रूफ स्पॉइलर, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग और इंटरनली अजस्टेबल मिरर्स जैसे शानदार फीचर्स से लैस है.

इन कलर्स में है अवेलेबल रेनॉ की ये कार छह कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च की गई है. इसमें आपको जांस्कर ब्लू, फेयरी रेड, आइस कूल वाइट, मून लाइट सिल्वर, आउटबैक ब्रॉन्ज और इलेक्ट्रिक ब्लू जैसे कलर ऑप्शन मिलेंगे. सेफ्टी के लिहाज से नई रेनॉ क्विड में ड्राइवर साइड एयरबैग, सीट-बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इन कारों से है मुकाबला Renault Kwid का भारतीय बाजार में मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो, डैटसन रेडी गो और मारुति एस प्रेसो जैसी कारों से है. इन सभी कारों की कीमत पांच लाख रुपये से कम है. अगर आप इस फेस्टिव सीजन नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें

New Renault Duster vs Hyundai Creta Turbo petrol : जानें किसमें कितना है दम New Land Rover Defender: ‘फर्स्ट लुक’ रिव्यू, जानें क्या है इसमें खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
Embed widget