एक्सप्लोरर

Auto Expo 2023: भारत में भी फ्यूल फ्लेक्स कारों से उठ गया पर्दा, महंगे पेट्रोल से जल्द मिल सकता है छुटकारा

Flex-Fuel Cars: कार खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक अब ऐसे वाहनों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. जिनकी रनिंग कॉस्ट कम होने के साथ-साथ उनसे प्रदूषण भी कम से कम हो.

Flex-Fuel Cars in India: देशभर में पेट्रोल डीजल के ऊंची कीमतों और वाहनों से हो रहे प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार और वाहन निर्माता कंपनियां मिलकर इसका विकल्प तैयार करने में जुटी हुई हैं. इसी के चलते मारुति सुजुकी और टोयोटा, दोनों कंपनियों ने अपनी-अपनी कारों के इंजन में बदलाव कर उसे फ्लेक्स फ्यूल आधारित बनाकर प्रोटोटाइप पेश कर चुकीं है. जिससे आने वाले समय में जल्द ही इनके उत्पादन की संभावना बढ़ गयी है. आगे हम भारत में पेश की जा चुकी ऐसी ही दो कारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं. जो फ्लेक्स-फ्यूल पर चलने में सक्षम हैं.

टोयोटा कोरोला अल्टिस (FFV)

टोयोटा देश में फ्लेक्स फ्यूल आधारित कार पेश करने वाली पहली कंपनी बन गयी है. पिछली साल के आखिर में ही टोयोटा अपनी इस कार को पेश कर चुकी है. टोयोटा ने अपनी टोयोटा कोरोला अल्टिस कार को फ्लेक्स फ्यूल कार के रूप में पेश किया था. जिसे E20-E85 (फ्यूल रेंज) तक ब्लेंडेड फ्यूल पर चलने की क्षमता के अनुसार विकसित किया था.

टोयोटा कोरोला अल्टिस कार की बात करें तो, ये टोयोटा की सेडान कार है. जिसमें 1798cc का 18-लीटर VVT i 16V DOHC इंजन मिलता है. जो 103hp की पावर और 177Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 50 लीटर की कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक उपलब्ध है. इस कार का कर्ब वेट 1,370 kg है.

मारुति सुजुकी वैगन-आर

देश में चल रहे ऑटो एक्सपो का समापन हाल ही में हुआ है. भारत में होने होने वाला ये देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो है. इसमें देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी हैच बैक कार मारुति सुजुकी वैगन-आर को फ्लेक्स फ्यूल कार के प्रोटोटाइप के तौर पर पेश कर भारत में ऐसा करने वाली दूसरी कंपनी बन गयी. मारुति ने इस कार को E20-E85 तक के ब्लेंडेड फ्यूल पर चलने की क्षमता के अनुसार विकसित किया है.

मारुति कार की बात करें तो, ये कार मारुति की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है. कंपनी इसमें 1197cc का इंजन देती है, जो 66KW की पावर और 113Nm का टॉर्क देने में सक्षम है. इस कार की फ्यूल कैपेसिटी 32 लीटर और इसका कर्ब वेट 835-850kg है.

यह भी पढ़ें :- Auto Expo 2023: लो पेश हो गयी भारत की पहली सोलर कार, लोगों ने कहा 'ये तो नैनो का छोटा भाई है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget