एक्सप्लोरर

देश में अगले साल लॉन्च होंगी ये लग्जरी कारें, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नए साल सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. इनमें लग्जरी ब्रांड्स सबसे आगे नजर आ रही हैं.

नई दिल्लीः भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री (Automotive Industry) लगातार बढ़ रही है. देश और दुनिया की तमाम वाहन निर्माता कंपनियों की नजर भारतीय बाजार पर है. भले ही कोरोना वायरस के कारण साल 2020 में इंडस्ट्री की ग्रोथ प्रभावित हुई हो, लेकिन कंपनियों ने अगले साल यानी 2021 के लिए अपनी कमर पूरी तरह कस ली है. अगले साल तमाम ब्रांड्स अपनी कारों को बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं. इनमें कई ऐसी कारें भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा है.

Audi A4 Facelift और Audi SQ7

 लग्जरी कारों के लिए मशहूर कंपनी ऑडी भी भारतीय बाजार में अपनी इस कार के जरिए धूम मचाने के लिए तैयार है. यह कार अगले साल जनवरी में लॉन्च की जा सकती है. इसकी कीमत करीब 42-48 लाख रुपए के बीच होने का अनुमान है. ऑडी भारतीय बाजार में जनवरी 2021 के बाद फरवरी में भी एसक्यू 7 कार उतार सकती है. इस कार की कीमत 1-1.2 करोड़ रुपए होने का अनुमान है.

BMW i3 और BMW i8 Roadster

लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू भी अगले साल फरवरी में अपनी कार BMW i3 को लॉन्च कर सकती है. इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए हो सकती है. वहीं मार्च 2021 में कंपनी i8 Roadster लॉन्च करने पर विचार कर रही है, जिसकी कीमत 2.90 करोड़ हो सकती है.

Jaguar E-Pace और Jaguar I-Pace

जब ऑडी और बीएमडब्ल्यू अपनी कारों को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, तो भला जगुआर कैसे पीछे रह सकती है. कंपनी नए साल में कुछ कारों को लॉन्च करने के लिए तैयार है. कंपनी मई 2021 में Jaguar E-Pace लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत 50-70 लाख रुपए के बीच हो सकती है. वहीं जून में Jaguar I-Pace लॉन्च करेगी, जो 1-1.5 करोड़ रुपए की हो सकती है.

Tata E-Vision concept और Tata Gravitas

भारतीय ऑटोमोटिव ब्रांड टाटा मोटर्स भी अगले साल बिजनेस को बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसी कड़ी में अगले साल मार्च में Tata Gravitas कार लॉन्च करेगी, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए होगी. वहीं कंपनी अप्रैल 2021 में Tata E-Vision concept बाजार में उतारेगी, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए हो सकती है.

Volvo V60

वोल्वो की यह कार अगले साल फरवरी में बाजार में आ जाएगी. यह भी एक लग्जरी कार है, जो कई मॉडर्न सुविधाओं से लैस होगी. इस कार की कीमत भारतीय बाजार में करीब 50 लाख रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
CNG गाड़ी से कितना होता है पॉल्यूशन, यह पेट्रोल-डीजल से कितना कम?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
क्या प्राइवेट CNG गाड़ियों पर भी लग सकती है रोक, जानें कितना फैलाती हैं पॉल्यूशन?
Public Transport Complaint: सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
सरकारी बस में कंडक्टर ने ज्यादा किराया वसूला? यहां करें शिकायत
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज
BMW i5 होगी सस्ती और लंबी, 669KM की मिलेगी रेंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget