एक्सप्लोरर

दिवाली पर लॉन्च होंगी ये पांच कारें, लेटेस्ट फीचर्स से होंगी लैस, कीमत भी आपके बजट में

मारुति सुजुकी से लेकर ऑडी तक, इस दिवाली कई कार कंपनियां अपनी नई कारें बाजार में लॉन्च की जाएंगी. आइए जानते हैं इस फेस्टिव सीजन कौन-कौनसी कारें बाजार में दस्तक देंगी.

कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में हुए ऑटो इंड्रस्टी को नुकसान की भरपाई कंपनियां फेस्टिव सीजन में करना चाहेंगी. इस सीजन में ऑटो इंड्रस्टी को अच्छी बिक्री की उम्मीद है. वहीं देश की प्रमुख कार कंपनियों ने सीजन के शुरू होने से पहले ही अपनी कारें लॉन्च करना शुरू कर दिया है और कई कार अभी लॉन्च होना बाकी हैं. जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.

Hyundai Elite i20 Elite i20 के पहले वर्जन ने मार्केट में धूम मचाई थी और बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए थे. इसी साल फरवरी में कंपनी ने Elite i20 का तीसरा वर्जन लॉन्च किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया. वहीं अब माना जा रहा है कि Elite i20 का यह मॉडल फेस्टिव सीजन में इंडियन कस्टमर के लिए उपलब्ध हो जाएगा. वहीं कंपनी इस महीने i20 का एक और नया वर्जन लॉन्च करेगी, जो नंवबर तक बाजार में दस्तक देगी.

Maruti Suzuki Swift मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना लोहा मनवाया है. वहीं अब ये कार इस फेस्टिव सीजन में एक बार फिर धूम मचाने आ रही है. जल्द ही स्विफ्ट का अपडेट वर्जन लॉन्च होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इसके लुक में कोई खास चेंज नहीं किया है, बल्कि इसके मौजूदा k12 इंजन में पावरट्रेन जोड़कर इसकी पावर बढ़ाई जा सकती है. मारुति इस महीने के आखिर में इस कार को लॉन्च कर सकती है.

BMW 2 series Gran Coupe लग्जरी कार मेकिंग कंपनी बीएमडब्ल्यू भारत में एक नया एंट्री-लेवल व्हीकल लॉन्च करने जा रही है. नई बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज कंपनी की सबसे सस्ती पेशकशों में से एक होगी. 2 सीरीज ग्रैन कूप बीएमडब्ल्यू एक्स 1 के समान प्लेटफॉर्म का यूज करेगा. कार पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध होगी, लेकिन भारतीय कस्टमर को यह केवल 2.0-लीटर इंजन के साथ डीजल वर्जन में ही अवेलेबल होगी.

Audi Q2 ऑटो इंड्रस्टी में मंदी की वजह से सभी लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी इस समय मिडिल क्लास लोगों के लिए कार बनाना चाहती हैं. जिसके चलते ऑडी पहली बार लग्जरी सेगमेंट में अपनी कार लॉन्च करने जा रहा है, जो कि मिडिल क्लास परिवार के लिए होगी. ऑडी की इस कार की 2 लाख रुपये में प्री-बुकिंग कराई जा सकती है. ऑडी अपनी इस कार में 2-लीटर पेट्रोल इंजन का यूज करेगी, जो कि 'Quattro' टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा. ऑडी अपनी इस नई कार में बेहतर कंट्रोल के लिए चारों पहिए में ड्राइव सिस्टम देगा.

Tata Altroz Turbo variant टाटा मोटर्स की Altroz ने अपनी ही कंपनी की अन्य कारों को बिक्री में पीछे छोड़ दिया है. जब इस कार का पेट्रोल वेरिएंट मार्केट मे आया था तो थोड़ा कम ताकत का लग रहा था. जिसके चलते कंपनी एक नया पेट्रोल वेरिएंट जल्द ही लॉन्च कर सकती है. जिसमें 1,109 सीसी रेवोट्रॉन तीन-सिलेंडर इंजन होगा, जो 5,500 आरपीएम पर 108 पीएस पावर और 140 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करेगा.

ये भी पढ़ें

त्योहारों से पहले Mahindra की इन कारों पर मिल रही 3 लाख तक की छूट, ये कंपनी भी दे रही डिस्काउंट हर पांच मिनट में बिकती है Hyundai की ये कार, भारतीय बाजार में इसे देती है टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Tata-Maruti के बाद इस कंपनी की गाड़ियां होंगी महंगी, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे दाम
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
Porsche Cayenne Electric लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, मिलेगी 623KM की रेंज
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
अब सस्ती कारों में भी मिलेगा ADAS, इस कंपनी ने बनाया बड़ा प्लान
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम
प्रदूषण को लेकर सख्त सरकार, 2027 से कारों के लिए लागू होंगे नए नियम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget