एक्सप्लोरर

Ambient Lighting Cars: इन कारों में दी गयी है गजब की एंबिएंट लाइटिंग, बैठने पर आती है दिवाली वाली फीलिंग 

Car Ambient Lighting: अब काफी कार निर्माता कंपनियां अपनी कार में एंबिएंट फीचर दे रहीं हैं. जिनमें किआ से लेकर हुंडई और टाटा की कारें भी शामिल है. आप चाहें तो इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं.

Cars with Ambient Lighting: कार को लेकर लोगों की अपनी-अपनी पसंद होती है. किसी को स्पोर्ट्स तो किसी को सेडान कार पसंद होती है. लेकिन कुछ लोगों को कार में लगी एंबिएंट लाइटिंग काफी पसंद होती है. अगर आपको भी ऐसी कार पसंद है. जिसमें बैठते ही दिवाली वाला एहसास होने लगे तो हम आपको ऐसी कुछ कारों के बारे में बताने जा रहे हैं.

किआ सोनेट

इस कम्पैक्ट एसयूवी कार में आपको शानदार एंबिएंट लाइटिंग मिलती है. किआ सोनेट के टॉप वेरिएंट एचटीएक्स प्लस जीटीएक्स प्लस दोनों वेरिएंट में ये सुविधा मौजूद है. लाइट के साथ साथ इन वेरिएंट में म्यूजिक मोड का भी ऑप्शन है. एचटीएक्स प्लस और जीटीएक्स प्लस की एक्स-शोरूम कीमतें क्रमशः 12.25 लाख रुपये और 12.59 लाख रूपये है.

किआ सेल्टोस

किआ की इस कार में भी एंबिएंट लाइटिंग दी गयी है. यह फीचर इस एसयूवी के एचटीके प्लस और इसके ऊपर के सभी वेरिएंट में उपलब्ध है. इस एसयूवी में लाइटिंग को म्यूजिक के साथ सिंक किये जाने के कारण इस कार में साउंड मूड लाइटिंग का विकल्प भी मौजूद है, जो काफी आकर्षक लगता है.

आई20

हुंडई ने भी अपनी आई20 कार में एंबिएंट लाइटिंग का प्रयोग किया है. इन कार में नीले कलर की लाइटिंग का प्रयोग किया गया है. हुंडई ने एंबिएंट लाइटिंग का ऑप्शन इस कार के टॉप वेरिएंट एस्टा और एस्टा ऑप्शनल में दिया है. इस कार की कीमत 9.58 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

टाटा अल्ट्रोज

घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भी अपनी हैचबैक कार टाटा अल्ट्रोजमें एंबिएंट लाइटिंग फीचर का विकल्प दिया है. अल्ट्रोज के एक्सटी और एक्सजेड वेरिएंट में को पैसेंजर की साइड भी लाइटिंग लाइटिंग की सुविधा दी गयी है. टाटा की इस कार की शुरुआती कीमत 7.70 लाख रूपये एक्स शोरूम है.

एमजी हेक्टर

एमजी हेक्टर एसयूवी कार के टॉप वेरिएंट शार्प में एंबिएंट लाइटिंग की पेशकश की गयी है. इस लाइटिंग से कार का इंटीरियर और भी काफी शानदार लगता है. एमजी हेक्टर ने अपनी इस कार में एंबिएंट लाइट को आठ अलग अलग कलर ऑप्शन का विकल्प दिया है. एमजी की ये एंबिएंट कलर विकल्प वाली ये इस कार की कीमत 18.74 लाख रूपये एक्स शोरूम है.

यह भी पढ़ें- देखिए टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस क्रॉसओवर का फर्स्ट लुक, जल्द होगी भारत में लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget