एक्सप्लोरर

Upcoming Cars In 2021: अगले साल भारत में लॉन्च होंगी ये बजट कारें, जानें क्या है फीचर्स

देश और दुनिया की कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनी भारत में अपने नए अपकमिंग वाहन उतारने की तैयारी में हैं. इसमें कुछ कारें आपके बजट को ध्यान में रख कर भी बनाई गई हैं.

नई दिल्लीः भारत की अर्थव्यवस्था के विकास में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का काफी बड़ा योगदान है. वर्तमान समय में ज्यादातर देशों की नजर भारत में लगातार बढ़ रही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री पर है. इसी के चलते देश और दुनिया की कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनी भारत में अपने नए अपकमिंग वाहन उतारने की तैयारी में हैं.

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को कुछ समय के लिए रोक दिया था. जिससे की इस साल इंडस्ट्री की ग्रोथ काफी हद तक प्रभावित हुई. वहीं अब कंपनियों ने आने वाले साल 2021 के लिए अपनी कमर पूरी तरह कस ली है. अगले साल तमाम ब्रांड्स अपनी कारों को बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं. इनमें कई ऐसी कारें भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 5 से 30 लाख रुपए तक हैं.

Maruti Suzuki Jimny

भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Jimny फरवरी 2021 तक लॉन्च होने की संभावना है. जिसकी कीमत 6 से 9 लाख के बीच हो सकती है. सुजुकी जिम्नी एक ऐसी कार है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. यह एक ऐसी कार है जिसका चार दशकों से अधिक समय से उत्पादन रहा है. जो फॉक्सवैगन बीटल और लैंड रोवर डिफेंडर जैसे सबसे लंबे समय तक चलने वाले ब्रांड के बीच खुद के लिए जगह बना रही है. जापानी कार निर्माता को इस साल के अंत में चौथी पीढ़ी के जिम्नी लाने की उम्मीद है.

Maruti Suzuki WagonR EV

कार निर्माता Maruti Suzuki की WagonR EV के साल 2021 के नवंबर में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद की जा रही है. इसकी कीमत 7 से 10 लाख तक हो सकती है. मारुति सुजुकी की वैगनआर भारत की पसंदीदा छोटी पारिवारिक कार में से एक रही है. बीते साल के अंत में, मारुति सुजुकी ने नई दिल्ली में एमओडब्ल्यूई शिखर सम्मेलन में एक इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप वाहन का प्रदर्शन किया था. मारुति ने कार के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, और न ही इस बात की पुष्टि की गई है कि क्या कार को एक फास्ट-चार्ज प्लग-इन स्टेशन के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है, लेकिन यह निश्चित रूप से भारत की सबसे सस्ती पारिवारिक इलेक्ट्रिक कार होगी.

Hyundai Santa Fe

वाहन निर्माता कंपनी Hyundai भारत में लंबे समय से अपनी कारों को उतार रही है. वहीं भारत में एक बड़ा वर्ग Hyundai की कारों से काफी प्रभावित रहा है. आने वाले साल 2021 के फरवरी महीने में Hyundai Santa Fe के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. जिसकी शुरुआती कीमत 26 से 30 लाख तक आंकी जा रही है. Hyundai Santa Fe को तीन इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है. जिसमें एक 197bhp इंजन पावर के साथ 2.2-लीटर डीजल, एक 2.0-लीटर डीजल और एक 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हो सकता है. यह सभी तीनों इंजन 8-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़े जाएंगे.

Kia Rio

वाहन निर्माता कंपनी Kia ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना पहला मॉडल सेल्टोस एसयूवी को इस साल अगस्त में लॉन्च किया था. हालांकि, किआ के पास भारत में लॉच करने के लिए कार्निवल, स्पोर्टेज और रियो हैचबैक जैसे अन्य मॉडल हैं. वहीं Kia अगले साल 2021 के नवंबर में भारत में Kia Rio को उतार सकता है. भारतीय भाजार में इसकी कीमत 6 से 7 लाख तक आंकी जा रही है. किआ रियो काफी स्पोर्टी लगती है, और यह हुंडई i20 पर आधारित है. इसमें हेडलैम्प्स में DRLs की सुविधा दी गई है, और इसमें कॉर्नरिंग लैंप भी मिलता है. नीचे की तरफ गोल फॉग लैंप सेट भी दिया गया है.

Tata Gravitas

भारतीय वाहन निर्माण के क्षेत्र में Tata का सराहनीय योगदान रहा है. साल 2021 के मार्च में Tata Gravitas के लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. जिसकी कीमत 17 से 20 लाख तक आंकी जा रही है. कार को पावर देने के लिए 2.0-लीटर का Kyrotec डीजल इंजन मिलेगा, जो 167bhp का पावर जैनरेट करेगा.

इसे भी पढ़ेंः देश में अगले साल लॉन्च होंगी ये लग्जरी कारें, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Kia Sonet iMT review: जानें क्या बनाता है इसे खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget