एक्सप्लोरर

Bike Modification: हुड़ी बाबा' वाली बाइक लोग तो मुड़कर देखेंगे लेकिन पुलिस डंडा चला देगी, पता है क्यों?

Traffic Rules: अपने टू व्हीलर को मॉडिफाइड करना नियमों के उलंघन में आता है. अगर ऐसे में पुलिस आपको पकड़ती है, तो तगड़ा जुर्माना लगा सकती है या आपकी बाइक को सीज भी कर सकती है.

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस अब सख्त मूड में नजर आ रही है. जिसके चलते अब टू-व्हीलर राइडर्स के धड़ाधड़ चालान कट रहे हैं. चालान कटने वालों में ज्यादातर ऐसे लोग शामिल हैं. जिन्होंने अपने टू-व्हीलर में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन करवा रखा है. ऐसे टू-व्हीलर पर नजर पड़ते ही पुलिस तुरंत रोक लेती है. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के अनुसार कई हजार रुपये का चालान काट रही है. इसलिए अगर आपने अपने दोपहिया वाहन में ऐसा कुछ करवा रखा हो तो, तुरंत इसे हटवाकर पहले जैसा सही करवा लें. हम यहां ऐसी ही कुछ बातें बता रहे हैं, जो आपका चालान होने से बचा लेगी.

मॉडिफिकेशन न कराएं

अपने टू व्हीलर को मॉडिफाइड करना नियमों के उलंघन में आता है. अगर आपने भी ऐसा कुछ करा रखा है, तो सतर्क रहिये और कोशिश कीजिये इसे पहले की तरह सामान्य करा लीजिये. अगर ऐसे में पुलिस आपको पकड़ती है, तो तगड़ा जुर्माना लगा सकती है या आपकी बाइक को सीज भी कर सकती है.

मॉडिफाइड साइलेंसर

ज्यादातर टू-व्हीलर में साइलेंसर मॉडिफाइड मिलता है. ये भी कानून के उल्लंघन की श्रेणी में आता है. बाइक राइडर्स, साइलेंसर मॉडिफिकेशन ज्यादातर बुलेट जैसी मोटरसाइकिल में देखने को मिलता है. इस तरह के साइलेंसर में तेज आवाज आती है या पटाखे छूटने जैसी आवाज आती है. ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत इसे ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में रखा गया है. ऐसा करने पर भी पकड़े जाने पर आपका चालान काटा जा सकता है.

नंबर प्लेट से छेड़छाड़

ट्रैफिक कानून के मुताबिक कंपनी की तरफ से मिलने वाली नंबर प्लेट ही वैध होती है. कई बार लोग अपनी पसंद की या डिजाइनदार नंबर प्लेट लगवा लेते हैं, जोकि गैर कानूनी है. डिजाइनदार नंबर प्लेट पर कई बार गलत चीजें भी लिखी होती है, जिनकी वजह से पुलिस चालान करती है.

हैवी हॉर्न

मोडिफाइड बाइक का चालान कई दफा इस वजह से भी कर दिया जाता है कि, इनमें बहुत ही तेज आवाज वाले हॉर्न लगे होते हैं. जो न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, बल्कि कई बार अचानक किसी के पास जा कर बजने से दुर्घटना का कारण भी बन जाते हैं.

यह भी पढ़ें- Electric Car vs Petrol Car: इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल कार से अलग क्यों है? आसान भाषा में समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget