एक्सप्लोरर

सितंबर में लॉन्च हुईं ये शानदार कारें, जानिए फीचर्स और कीमत

सिंतबर का महीना कारों के लिहाज से काफी अच्छा रहा. इस महीने में कई शानदार कारें लॉन्च की गईं. अगर आपको भी नई कार खरीदनी है, तो आप इनमें से अपनी मनपसंद कार खरीद सकते हैं.

ऑटो सेक्टर के लिए सिंतबर का महीना काफी अच्छा साबित हुआ. इस महीने कई शानदार कारें मार्केट में लॉन्च की गईं. कई कंपनियों ने कार खरीदने पर खास ऑफर्स भी दिए. इस महीने किआ ने अपने मोस्टअवेटेड कार किया सोनेट को लॉन्च किया, वहीं टोयोटा ने सब कॉम्पेक्ट एसयूबी अर्बन क्रूजर मार्केट में उतारी है. वहीं स्कोडो रैपिड से लेकर MG Gloster तक कई कार इस महीने लॉन्च की गई हैं. आइये जानते हैं सिंतबर में लॉन्च होने वाली कार कौन सी हैं. क्या हैं उनके फीचर्स और कीमत.

Kia Sonet किआ मोटर्स इंडिया ने इस महीने अपनी तीसरी कार किआ सॉनेट लॉन्च की है. कार के बेस मॉडल की कीमत 6.71 लाख से टॉप मॉडल की कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है. किआ सॉनेट एक छोटी लेकिन शानदार एसयूवी कार है. किआ सॉनेट में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-GDI पेट्रोल इंजन शामिल हैं. इस कार में 10.25-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, डीज़ल ऑटोमेटिक वेरियंट, मैनुअल ट्रांसमिशन में भी स्मार्ट की रिमोट इंजन स्टार्ट, वायरस प्रॉटेक्शन वाला स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और ड्राइवर और को-पैसेंजर वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें वर्टिकल AC वेंट्स, 4.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3-स्पोक स्टीयरिंग वील, क्रूज कंट्रोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ट्रेक्शन कंट्रोल और 7-स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS with EBD, ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, और ऑटो हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Toyota Urban Cruiser इस महीने टोयोटा और मारुति ने मिलकर अर्बन क्रूजर लॉन्च की है. कंपनी ने इस कार में 6 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन दिए हैं. अर्बन क्रूजर मिड कार की कीमत 8.40 लाख है जबकि प्रीमियम ऑटोमैटिक आपको 11.30 लाख में मिलेगी. कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जैनेरेट करता है. ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. इस कार में SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी है. कंपनी ने अपने मिड वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED DRLs, LED टेललैम्प दिए हैं. कार में 16-इंच स्टील व्हील, डबल-डिन ऑडियो सिस्टम मिलेगा, जो USB, ऑक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दिया है. कार में ऑडियो कंट्रोल माउंटेड स्टीयरिंग मिलेगी. इसके साथ की-लेस एंट्री और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा.

MG Gloster एमजी ने अपनी एसयूवी कार ग्लोस्टर भी सिंतबर में लॉन्च की है. कंपनी ने ऑन-डिमांड इंटेलिजेंट फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ-साथ Rock, Sand, Mud, Snow जैसे कई ड्राइव मोड्स दिए हैं. इस SUV में फ्लैट बॉटम 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वॉइस कमांड, सनरूफ और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर दिए गए हैं. कार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन दिया गया है. ये इंजन 220bhp की पावर और 360Nm टॉर्क जेनरेट करता है. सिक्योरिटी फीचर्स के लिए EBD के साथ ABS, एयरबैग्स, ओवर-स्पीड वॉर्निंग, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स और पेडेस्ट्रियन क्रैश सेफ्टी जैसे फीचर दिए गए हैं. आज नजदीकी शोरूम जाकर 1 लाख में इसकी बुकिंग करा सकते हैं.

Skoda Rapid Skoda India ने भारत में Rapid के ऑटोमेटिक वर्जन को लॉन्च कर दिया है. Rapid ऑटोमेटिक की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख से 13.29 लाख रुपये तक है. स्कोडा रैपिड के सभी वेरिएंट्स RIDER, RIDER PLUS, Ambition, Onyx, Style और Monte Carlo में अब ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा. Skoda Rapid ऑटोमेटिक में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन है. यह 110hp पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर है. फीचर्स की बात करें तो प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, LED DRLs, मॉन्टे कार्लो ट्रिम में ब्लैक रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि रैपिड में सनरूफ फीचर नहीं है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो लिस्ट में ड्युअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर्स सभी ट्रिम्स में मौजूद हैं. टॉप ट्रिम्स में रियर पार्किंग कैमरा भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget