एक्सप्लोरर

साल 2021 में 10 लाख रुपए तक के कीमत की ये 5 कारें होंगी लॉन्च

नए साल में तमाम लग्जरी कारें भी लॉन्च की जाएंगी, लेकिन उनकी कीमतें काफी ज्यादा होंगी. ऐसे में कुछ कारें ऐसी भी हैं, जो बजट और फीचर्स के हिसाब से बेस्ट हो सकती हैं.

नई दिल्लीः भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री (Automobile industry) में साल 2021 नई उम्मीद लेकर आएगा. इस साल कोरोना महामारी के कारण इंडस्ट्री की ग्रोथ बुरी तरह प्रभावित हुई. वाहन निर्माता कंपनियां बाजार में अपनी नई कारों को उतारने के लिए बेताब हैं. आज आपको ऐसी 5 बजट कारों के बारे में बता रहे हैं, जो अगले साल लॉन्च होंगी. इन कारों की कीमतें करीब 10 लाख रुपए तक होने का अनुमान है. हालांकि इन कीमतों के कुछ बदलाव भी हो सकते हैं.

Toyota Yaris 2021

टोयोटा अगले साल फरवरी में अपनी नई कार Toyota Yaris 2021 को लॉन्च करने की तैयारी में है. इस कार की कीमत करीब 9 लाख रुपए होने का अनुमान है. इस कार में 7 एयरबैग, सभी 4 डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग सेंसर समेत तमाम नए फीचर्स हो सकते हैं. इस कार की डिजाइऩ भी बेहद शानदार होगी.

Volkswagen Taigun

जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अगले साल अप्रैल में SUV Taigun को लॉन्च करेगी. इस कार को भारतीय बाजार की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है. कंपनी का दावा है कि यह कार लग्जरी होगी और इसकी कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होगी. इसमें 1.0-litre थ्री सिलेंडर TSI motor होने का अनुमान है. यह कार हुंडई क्रेटा, एमजी हेक्टर, निसान किक्स और टाटा हैरियर को टक्कर देगी.

Skoda Vision IN

स्कोडा की यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार अप्रैल 2021 में लॉन्च होगी. दमदार पेट्रोल इंजन वाली इस कार की डिजाइन बेहद शानदार है. यह कार खासतौर से भारतीय ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई है. इसकी कीमत 10 लाख रुपए हो सकती है. यह कार 8.7 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी. इसकी टॉप स्पीड 195 km/h है. इसके टायरों में शानदार अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं.

Ford EcoSport 2020

यह कार अगले साल जून में लॉन्च होगी. दमदार BS-VI इंजन वाली इस कार की शुरुआती कीमत 8.19 लाख रुपए होगी. सेफ्टी के लिहाज से इसमें एयरबैग के अलावा भी कई सेंसर लगाए गए हैं. इसमें अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसकी डिजाइऩ बेहद आकर्षक है. इसकी ड्राइविंग का अनुभव शानदार होगा, क्योंकि इसका इंटीरियर काफी जबरदस्त है.

Maruti Jimny

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की कार Maruti Jimny को अगले साल सितंबर में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 7-10 लाख रुपए के बीच हो सकती है. इस पेट्रोल कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में AWD तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. 2020 ऑटो एक्सपो में इस कार को काफी पसंद किया गया था. इसमें पावर देने वाला एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है जो 100bhp / 130Nm का उत्पादन करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
भारत में E20 के अलावा और किन पेट्रोल की बिक्री होती है? जानिए कौन-कौन से ऑप्शन्स मौजूद
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
India- UK FTA से सस्ती होने जा रही रोल्स-रॉयस और लैंड रोवर, 3 करोड़ तक का मिलेगा फायदा
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
सिंगल चार्ज पर 187 KM दौड़ेगा ये नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, दो रिमूवेबल बैटरी से है लैस
Maruti और Mahindra की टेंशन बढ़ाएगी Hyundai, जल्द आएंगी 2 नई SUV
Maruti और Mahindra की टेंशन बढ़ाएगी Hyundai, जल्द आएंगी 2 नई SUV

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget