एक्सप्लोरर

Renault Duster: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई न्यू जेनरेशन रेनॉल्ट डस्टर, जानिए कब तक होगी लॉन्च 

सामने आई स्पाई तस्वीरों में इस SUV के इंटीरियर का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन आउटगोइंग मॉडलों के विपरीत इसमें बढ़िया क्वालिटी के साथ डिज़ाइन और इंटीग्रेटेड लेआउट में काफी बड़े सुधार मिलने की उम्मीद है.

New Generation Renault Duster: ग्लोबल मार्केट में डेसिया डस्टर को इसके लॉन्च के बाद से ही खूब पसंद किया जा रहा है, और यह कंपनी के सबसे सफल मॉडल्स में से एक है. मोनोकॉक चेसिस पर आधारित यह एसयूवी एक पॉकेट-फ्रेंडली बजट में आती है. इस एसयूवी ने ही भारत में रेनॉल्ट ब्रांड को लोकप्रिय बनाने का काम किया था. अब कंपनी नई रेनॉल्ट डस्टर (डेसिया डस्टर) की कुछ समय से टेस्टिंग कर रही है. जिससे कॉम्पैक्ट एसयूवी/क्रॉसओवर सेगमेंट में हलचल मची हुई है. इसके भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है. हाल ही में इसे एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. आइए जानते हैं नए स्पाई शॉट्स में क्या देखने को मिला है. 

कैसा है लुक?

टेस्टिंग के दौरान नई रेनॉल्ट डस्टर को एक नए अवतार में देखा गया, यह सेकेंड जेनरेशन मॉडल की तुलना में काफी बड़ी है. यह थर्ड जेनरेशन मॉडल सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो आईसीई, हाइब्रिड और बीईवी पावरट्रेन को सपोर्ट करता है. इसका डिज़ाइन रेनॉल्ट बिगस्टर कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता और बहुत अग्रेसिव है. फ्रंट फेसिया में एग्रेसिव रोबोट अपील के साथ थ्री स्टैक्ड एलईडी एलिमेंट हैं. इसके सेंटर में डेसिया या रेनॉल्ट का बैज देखने को मिलेगा. पिछले स्पाई तस्वीरों में केवल बाहरी एलईडी लाइट्स को ऑन देखा गया था. जबकि नई तस्वीरों में बाहरी के साथ सेंट्रल एलईडी लाइटिंग भी ऑन है. 

स्टाइलिंग और डिजाइन 

इस एसयूवी में एक वाइड ग्रिल के साथ मस्कुलर और बॉक्सी बम्पर है, इसमें बिगस्टर कॉन्सेप्ट की तरह फ्लेयर्ड व्हील आर्च और चौड़े रियर हंच मिलने की उम्मीद की जा रही है. इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील्स देखे गए हैं. इन 5-स्पोक डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स पर डार्क फिनिशिंग दी गई है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm से 230 mm के आसपास होने की उम्मीद है. साथ ही इसमें AWD ड्राइवट्रेन मिलने की संभावना अधिक है. फ्रंट विंडस्क्रीन की ऊंचाई में काफी कम है, जिसका कारण स्ट्रेट ए-पिलर्स हो सकते हैं. इसके भारत-स्पेक मॉडल में अंदर की ओर काफी जगह मिलने की संभावना है, जिसमें रियर डिस्क ब्रेक भी दिए जा सकते हैं. इसका एग्जॉस्ट बॉडी से काफी अलग है, जिसे प्रोडक्शन मॉडल में बदले जाने की संभावना है. टेल लाइट्स कई भागों में बंटी हुई हैं. इसमें निसान मैग्नाइट के समान एक स्पोर्टी रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है. इसके डिजाइन में और अधिक सुधार होने की उम्मीद है. 

2025 तक होगी लॉन्च

फिलहाल सामने आई स्पाई तस्वीरों में इस एसयूवी के इंटीरियर का खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन आउटगोइंग मॉडलों के विपरीत इसमें बढ़िया क्वालिटी के साथ डिज़ाइन और इंटीग्रेटेड लेआउट में काफी बड़े सुधार मिलने की उम्मीद है. कंपनी इस कार को 2024 में प्रदर्शित कर सकती है और इसे 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है. यह एसयूवी भारत में भी लॉन्च की जाएगी. जहां इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट से हो सकता है. क्रेटा एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जबकि ग्रैंड विटारा में हाईब्रिड सिस्टम के साथ एक 1.5L पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- देखिए टोयोटा की अपकमिंग 7-सीटर एमपीवी की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेस्टिव सीजन से पहले झटका दे सकती है Mahindra, बढ़ सकते हैं SUVs के दाम
फेस्टिव सीजन से पहले झटका दे सकती है Mahindra, बढ़ सकते हैं SUVs के दाम
Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Tata Cars खरीदने वालों को झटका, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Dzire से आगे निकली Tata Aeris? 5 फीचर्स ने बदला खेल
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget