एक्सप्लोरर

Ather Energy: अब 100 प्रतिशत ऑनरोड फाइनेंस पर उपलब्ध हैं एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए क्या है पूरी स्कीम 

एथर एनर्जी ने 2019 के बाद से कुल फाइनेंसिंग में 6 गुना बढ़ोतरी के साथ फाइनेंस का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखी है...पढ़ें पूरी खबर.

Ather Energy Finance Scheme: एथर एनर्जी ने हाल ही में 60 महीने का लोन प्रोडक्ट लॉन्च करने के बाद, अब कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए अपने ईवी के लिए 100 प्रतिशत तक ऑन-रोड फाइनेंस का लाभ उठाने के लिए एक विशेष स्कीम को लॉन्च किया है. 

मिलेगा 100 प्रतिशत फाइनेंस

दरअसल एथर ने अपने ग्राहकों को आकर्षक फाइनेंस फाइनेंस स्कीम को पेश करने के लिए भारत के कुछ प्रमुख फाइनेंस रिटेलर्स, बैंकों और एनबीएफसी के साथ मिलकर काम किया है, साथ ही देश में अन्य ओईएम के लिए भी इसके लिए रास्ते खोले हैं. इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, हीरो फिनकॉर्प और चोलामंडलम फाइनेंस के साथ की गई साझेदारी शामिल है, जिससे अब ग्राहकों को 100% तक ऑन-रोड फाइनेंसिंग की सुविधा उपलब्ध होगी.

ईवी कीमतों पर नई सब्सिडी दरों के प्रभाव के कारण ये साझेदारियां एथर एनर्जी को ग्राहकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप उन्हें लोन प्रदान करने में सक्षम बनाएंगी. जिससे कंपनी के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा. 

कंपनी ने क्या कहा 

इस नई स्कीम के बारे में बोलते हुए एथर एनर्जी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी, रवनीत फोकेला ने कहा कि, “आकर्षक व्हीकल प्रोडक्ट लोन भारत में बढ़ते दोपहिया उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण समर्थक हैं. अग्रणी रिटेलर, बैंकों और एनबीएफसी के साथ साझेदारी करके, एथर शुरूआत से ही अपने ग्राहकों को आकर्षक फाइनेंस स्कीम का विकल्प प्रदान करने में सक्षम रहा है.'' साथ ही उन्होंने कहा कि, "एथर 100% तक की फंडिंग और एक्सटेंडेड टेन्योर के विकल्पों की शुरुआत के साथ ईवी को पसंद करने वाले लोगों के लिए इसे अधिक किफायती बनाने की दिशा में अग्रणी बनी हुई है. जिससे लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी अपना रहे हैं." 

तेजी से बढ़ रही है कंपनी की बिक्री

एथर एनर्जी ने 2019 के बाद से कुल फाइनेंसिंग में 6 गुना बढ़ोतरी के साथ फाइनेंस का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखी है. बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी फाइनेंस पर वाहन लेने वालों की संख्या बढ़ी है. जिससे कंपनी की बिक्री में उछाल देखने को मिली है. 

इन कंपनियों के साथ हुआ समझौता

एथर एनर्जी, हाल ही में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीएफसी बैंक, हीरो फिनकॉर्प, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, एक्सिस बैंक और चोलामंडलम फाइनेंस के साथ साझेदारी में 60 महीने के फाइनेंस पर उत्पाद पेश करने वाली पहली टू व्हीलर ईवी ओईएम बन गई है. जिससे  एथर ग्राहकों के लिए मासिक ईएमआई घटकर 2,999 रुपये तक आ गई है.

यह भी पढ़ें :- 12 हफ्तों तक पहुंचा नई हुंडई एक्सटर का वेटिंग पीरियड, 6 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
इस तारीख को Simple Energy लॉन्च करने जा रही अपना शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें खासियत
RajmargYatra App: टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
टोल से मिलेगी निजात, इस एक ऐप से घर बैठे बनवा सकेंगे लोकल पास, ऐसे करें डाउनलोड
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
E20 विवाद ने खोली पेट्रोल की क्वालिटी की पोल? Auto कंपनियों ने सरकार से की बड़ी मांग
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget