एक्सप्लोरर

Tata Punch iCNG: बाजार में लॉन्च होने के लिए तैयार है टाटा पंच iCNG, मिलेगा बड़ा बूट स्पेस

फिलहाल टाटा पंच के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.52 लाख रुपये है. हालांकि इसका सीएनजी वर्जन इसके मौजूदा कीमत से 1 लाख रुपये अधिक होने की संभावना है.

Tata Punch: टाटा मोटर्स अपनी पंच iCNG को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह सीएनजी के साथ आने वाली कंपनी की चौथी कार होगी. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही पंच iCNG का उत्पादन और बिक्री शुरू होने वाला है. तो चलिए जानते हैं आने वाली नई सीएनजी एसयूवी किन खूबियों से लैस होगी. 

इंजन और गियरबॉक्स

टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में पंच सीएनजी को पहली बार प्रदर्शित किया था. पंच iCNG अपने मौजूदा मॉडल की तरह 1.2 लीटर, तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस होगी, जिसे सीएनजी किट से जोड़ा जाएगा. यह कार सीएनजी पर 73 बीएचपी की पॉवर और 103 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगी. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा.

बूट स्पेस और माइलेज

टाटा मोटर्स इस कार में भी अल्ट्रोज सीएनजी वाले ड्यूल सिलेंडर सीएनजी सेट-अप का इस्तेमाल करेगी. इस नई तकनीक में 60-लीटर टैंक को दो सिलेंडरों में बांटा गया है. जिसके कारण दोनों को पर्याप्त बूट स्पेस के साथ बूट फ्लोर के नीचे प्लेस किया गया है. इसमें अल्ट्रोज़ iCNG के समान माइलेज मिलने की उम्मीद की जा रही है. 

इंटीरियर और फीचर्स

पंच सीएनजी का इंटीरियर इसके पेट्रोल वर्जन जैसा ही रहेगा. हालांकि इसमें बाहर से टेलगेट पर 'आई-सीएनजी' की बैजिंग मिलेगी. इसमें फीचर्स के तौर पर डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ मिलने की संभावना है.

कीमत और मुकाबला

फिलहाल टाटा पंच के पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.52 लाख रुपये है. हालांकि इसका सीएनजी वर्जन इसके मौजूदा कीमत से 1 लाख रुपये अधिक होने की संभावना है. भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई एक्सटर से होगा, जिसमें एक 1.2 L पेट्रोल इंजन फैक्ट्री फेटेड सीएनजी किट मिलता है.

यह भी पढ़ें :- अपनाइए ये तरीके और बढ़ाइए अपनी कार का माइलेज, होगी बचत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसा है Audi Q3 का फर्स्ट लुक? लॉन्चिंग से खासियत तक सब जानें
कैसा है Audi Q3 का फर्स्ट लुक? लॉन्चिंग से खासियत तक सब जानें
क्या 30000 सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं कार? जानें हिसाब किताब
क्या 30000 सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं कार? जानें हिसाब किताब
सूरज की रोशनी से चलेगा ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, जानिए कितने पैसे बचाएगा?
सूरज की रोशनी से चलेगा ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, जानिए कितने पैसे बचाएगा?
अब बिना PUC नहीं चल जाएंगी सरकारी गाड़ियां, कटेगा चालान
अब बिना PUC नहीं चल जाएंगी सरकारी गाड़ियां, कटेगा चालान

वीडियोज

DR. Aarambhi: आरंभी ने सबके सामने खोला अवंतिका का सच, सबूत देख उड़े ससुराल वालों के होश!
Bollywood News: 'हैवान' का रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर आउट! 18 साल बाद पर्दे पर आमने-सामने भिड़े अक्षय और सैफ (25.08.26)
CID बंद होने की वजह TRP नहीं? Dayanand Shetty ने Internal Politics का किया खुलासा
Paradox Interview: Brown Rang किसने लिखा? Honey Singh या Badshah, Rapper ने दिया जवाब
The Traitors 2: Shahneel Gill, Krystle D’Souza ने Parul Gulati की Gut Feeling पर उठाए सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के साथ आया चीन, ट्रंप के बैन पर खूब सुनाया
ईरान के साथ आया चीन, ट्रंप के बैन पर खूब सुनाया
हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, 'ये बहुत...'
हिजाब पर इलाहाबाद HC के फैसले पर खुर्शीद बोले, 'ये बहुत...'
अब साई सुदर्शन को टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह, दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप
अब साई सुदर्शन को टीम इंडिया में नहीं मिलेगी जगह, दिग्गज के बयान से मचा हड़कंप
बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का तगड़ा धमाका, हिंदी बेल्ट में टूटने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' का तगड़ा धमाका, हिंदी बेल्ट में टूटने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
TMC के 20 बागी सांसदों पर संकट, स्पीकर ने कहा- '7 दिनों के भीतर...'
TMC के 20 बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने मांगा जवाब
US मिलिट्री एयरक्राफ्ट अचानक पहुंचा रूस, रहस्यमयी लैंडिंग की क्या वजह?
US मिलिट्री एयरक्राफ्ट अचानक पहुंचा रूस, रहस्यमयी लैंडिंग की क्या वजह?
प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइल, क्या हैं मायने?
प्राइवेट कंपनियां बनाएंगी DRDO की मिसाइल, क्या हैं मायने?
सफर में फोन चलाने पर आते हैं चक्कर? इस OS का फीचर दूर करेगा दिक्कत
सफर में फोन चलाने पर आते हैं चक्कर? इस OS का फीचर दूर करेगा दिक्कत
Embed widget