एक्सप्लोरर

सितंबर में इन कारों का दिखा जलवा, लॉन्च से पहले ही हुई जमकर बुकिंग

फेस्टिव सीजन से पहले बाजार में कई कारें लॉन्च की गई हैं. इन कारों पर कंपनी शानदार ऑफर दे रही है. आइए जानते हैं किन कारों की हुई जमकर बुकिंग.

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में ऑटो इंडस्ट्री एक बार फिर पटरी पर लौट रही है. फेस्टिव सीजन को देखते हुए सितंबर में कई कंपनियों ने अपनी कारों को लॉन्च किया है. साथ ही इन कारों पर जबरदस्त ऑफर भी पेश किए गए हैं. कस्टमर्स की डिमांड और उनकी जरूरत को देखते हुए कार कंपनियों ने ग्राहकों को ऑफर दिए. सितंबर महीने में इन कारों की जमकर बुकिंग हुई है आइए जानते हैं.

Kia Sonet Kia Motors ने Kia Sonet कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लांच कर दी है. किआ मोटर्स ने भारत में इस कार को 6.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा है. किआ सॉनेट एक छोटी लेकिन शानदार एसयूवी कार है. किआ सॉनेट में आपको तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-GDI पेट्रोल इंजन शामिल हैं. इस कार में 10.25-इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम, डीज़ल ऑटोमेटिक वेरियंट, मैनुअल ट्रांसमिशन में भी स्मार्ट की रिमोट इंजन स्टार्ट, वायरस प्रॉटेक्शन वाला स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और ड्राइवर और को-पैसेंजर वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें वर्टिकल AC वेंट्स, 4.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 3-स्पोक स्टीयरिंग वील, क्रूज कंट्रोल, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ट्रेक्शन कंट्रोल और 7-स्पीकर BOSE ऑडियो सिस्टम दिया गया है. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS with EBD, ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, और ऑटो हेडलैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Toyota Urban Cruiser SUV इस महीने टोयोटा और मारुति ने मिलकर अर्बन क्रूजर लॉन्च की है. कंपनी ने इस कार में 6 वेरिएंट और 9 कलर ऑप्शन दिए हैं. अर्बन क्रूजर मिड कार की कीमत 8.40 लाख है जबकि प्रीमियम ऑटोमैटिक आपको 11.30 लाख में मिलेगी. कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जैनेरेट करता है. ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस है. इस कार में SHVS माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी है. कंपनी ने अपने मिड वेरिएंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED DRLs, LED टेललैम्प दिए हैं. कार में 16-इंच स्टील व्हील, डबल-डिन ऑडियो सिस्टम मिलेगा, जो USB, ऑक्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दिया है. कार में ऑडियो कंट्रोल माउंटेड स्टीयरिंग मिलेगी. इसके साथ की-लेस एंट्री और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल भी मिलेगा.

Skoda Rapid TSI AT Skoda India ने भारत में Rapid के ऑटोमेटिक वर्जन को लॉन्च कर दिया है. Rapid ऑटोमेटिक की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख से 13.29 लाख रुपये तक है. स्कोडा रैपिड के सभी वेरिएंट्स RIDER, RIDER PLUS, Ambition, Onyx, Style और Monte Carlo में अब ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध होगा. Skoda Rapid ऑटोमेटिक में 1.0 लीटर, 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन है. यह 110hp पावर और 175Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर है. फीचर्स की बात करें तो प्रॉजेक्टर हैडलैंप्स, LED DRLs, मॉन्टे कार्लो ट्रिम में ब्लैक रूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि रैपिड में सनरूफ फीचर नहीं है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो लिस्ट में ड्युअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर्स सभी ट्रिम्स में मौजूद हैं. टॉप ट्रिम्स में रियर पार्किंग कैमरा भी है.

Ford Endeavour Sport फोर्ड ने अपनी SUV Endeavour का एक नया स्‍पेशल स्‍पोर्ट एडिशन लॉन्‍च किया है, नई डिजाइन और अडिशनल सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है. इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 35.10 लाख रुपए है. फोर्ड एंडेवर व्‍हीकल लाइनअप में ये नया टॉप-ट्रिम वेरिएंट होगा. ये नया वेरिएंट ऑल-व्‍हील-ड्राइव या 4x4 ड्राइवलाइन के साथ आएगा. ई एंडेवर स्‍पोर्ट के मालिक फोर्डपास ऐप की मदद से रिमोट के जरिए कई व्‍हीकल ऑपरेशन जैसे स्‍टार्टिंग, स्‍टॉपिंग, लॉकिंग या अनलॉकिंग कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें

फुल चार्ज में सबसे ज्यादा दूरी तय करती हैं ये तीन इलेक्ट्रिक SUV, जानें इनकी कीमत गाड़ी का बीमा है जरूरी, पॉलिसी लेने और रिन्यू करवाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget