एक्सप्लोरर

भारत में अगले साल से शुरु होगा टेस्ला का उत्पादन, भारत में खोले जाएंगे डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टेस्ला अगले साल भारत में अपना परिचालन शुरू करेगी. टेस्ला इंक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि कंपनी 2021 में भारतीय बाजार में उतरेगी.

नई दिल्लीः अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टेस्ला अगले साल भारत में अपना परिचालन शुरू करेगी. कंपनी भारत में मांग के आधार पर विनिर्माण इकाई लगाने की संभावना तलाशेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

भारत में दौड़ेगी टेस्ला

भारत के भारी-भरकम आठ लाख करोड़ रुपये के कच्चे तेल के आयात को कम करने के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी लगातार हरित ईंधन और इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रहे हैं. टेस्ला इंक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि कंपनी 2021 में भारतीय बाजार में उतरेगी.

खुलेंगे टेस्ला के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर

गडकरी ने कहा, ‘‘अमेरिका की वाहन क्षेत्र की दिग्ग्ज कंपनी टेस्ला अगले साल से भारत में अपनी कारों के लिए डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर खोलेगी. मांग के आधार पर कंपनी यहां अपना विनिर्माण कारखाना लगाने पर भी विचार करेगी. भारत में अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादक बनने की क्षमता है.’’

कॉर्बन उत्सर्जन में होगी  कटौती

मंत्री ने कहा कि भारत ने 2030 तक कॉर्बन उत्सर्जन में 30 से 35 प्रतिशत की कटौती की प्रतिबद्धता जताई है. साथ ही भारत अपने आठ लाख करोड़ रुपये के कच्चे तेल के आयात को कम करने का प्रयास कर रहा है. ऐसे में हम हरित ईंधन और बिजली के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान दे रहे हैं. गडकरी ने कहा कि भारत बिजली अधिशेष वाला देश है और यहां ई-मोबिलिटी समाधान के लाभ की संभावनाएं व्यापक हैं.

पेट्रोल पंपों पर लगेंगे ई-चार्जिंग कियोस्क

गडकरी ने कहा, ‘‘केंद्र का 2030 में निजी कारों में इलेक्ट्रिक वाहनों का हिस्सा 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य है. इसके अलावा वाणिज्यिक कारों में इसे 70 प्रतिशत, बसों में 40 प्रतिशत और दोपहिया और तिपहिया में 80 प्रतिशत करने का लक्ष्य है. इसके लिए सरकार विभिन्न प्रोत्साहन देगी.’’ उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन के लिए सरकार की योजना देशभर में सभी 69,000 पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक ई-चार्जिंग कियोस्क लगाने की है.

इसे भी पढ़ेंः 2021 में आने वाली हैं ये टॉप 5 मोटरसाइकिल, TVS समेत कई कंपनियां लॉन्च करेंगी अपनी शानदार बाइक

'KRIDIN' है देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, खासियत और कीमत जानकर आप हो जांएगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget