एक्सप्लोरर

Elon Musk से छोटी बच्ची ने लगाई मदद की गुहार, Tesla के मालिक ने दिया स्वीट रिप्लाई

Elon Musk Reply To China Girl: एलन मस्क से चीन की एक बच्ची ने गुहार लगाई. बच्ची ने टेस्ला की गाड़ी में बैठे हुए उस कार में आ रही खराबी के बारे में बताया, जिस पर एलन मस्क ने भी रिप्लाई किया है.

Tesla CEO Elon Musk: माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट X पर चीन की एक बच्ची मौली का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस वीडियों में मौली, एलन मस्क को उसकी मदद करने के लिए कह रही है. छोटी बच्ची की परेशानी को सुनते हुए टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी उसके पोस्ट पर रिप्लाई किया.

असल में एलन मस्क X पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इसी को देखते हुए मौली ने कार की डिस्पले में आ रही प्रॉब्लम को मस्क तक पहुंचाने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट का प्रयोग किया. 

मौली ने वीडियो में क्या बोला

चीन की रहने वाली मौली के पास टेस्ला कार है, जिसमें बग की वजह से परेशानी आ रही है. इसके चलते मौली ने कार के अंदर एक वीडियो बनाया. जिसमें उसने बोला कि, "नमस्ते मिस्टर मस्क, मैं चीन से मौली हूं. मुझे आपकी कार के बारे में एक सवाल पूछना है. जब मैं कोई पिक्चर बनाती हूं, तो कभी-कभी बनाई हुईं लाइन ड्रा करने पर इस तरह गायब हो जाती हैं. क्या आपने इसे देखा? तो क्या आप इसे ठीक कर सकते हैं? धन्यवाद". इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने "ज़रूर" लिखा.

मौली का वीडियो हो रहा वायरल

एलन मस्क का मौली के वीडियो पर रिएक्ट करने के बाद ये जमकर वायरल हो रहा है. पोस्ट को अब तक दस लाख बार देखा जा चुका है और 14,000 लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वहीं कई यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. कोई मौली की तारीफ करते हुए लिख रहा है कि "यह बहुत बढ़िया है, इस बग को हम सभी के साथ साझा करने के लिए धन्यवाद. एलन को प्रतिक्रिया देते देखना बहुत अच्छा है". तो दूसरा यूजर लिखता है कि, "समस्या को समझाने के लिए बहुत बढ़िया काम किया मौली". एक अन्य यूजर ने लिखा की, "यह आज मैंने देखी सबसे प्यारी चीज है,  मैं चीन की मौली को उसके आगे के परीक्षण के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

चौथे मास्टर प्लान पर काम कर रही है टेस्ला

एलन मस्क ने 18 जून को X पर शेयर करते हुए बताया है कि फिलहाल उनकी कंपनी टेस्ला चौथे मास्टर प्लान पर काम कर रही है. मस्क के मुताबिक ये एपिक होने वाला है. चौथे मास्टर प्लान से कंपनी आने वाले भविष्य के लिए रोड मैप बना रही है. इससे पहले मास्टर प्लान पहले 2 अगस्त, 2006 को जारी किया गया था, दूसरा जुलाई 2016 में और आखिरी प्लान पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था.

ये भी पढ़ें

Mercedes-Benz EQA: मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग हुई शुरू, जानें कब लॉन्च होगी लग्जीरियस ईवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget