एक्सप्लोरर

Tata Tiago CNG vs Maruti Celerio CNG: कौन-सी कार माइलेज और कीमत के मामले में है बेस्ट? जानें पूरी डिटेल्स

Tata Tiago CNG Vs Maruti Celerio CNG: टाटा टियागो CNG और मारुति सेलेरियो CNG में कौन सी कार ज्यादा किफायती और बेहतर माइलेज वाली है? आइए इन कारों के कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं.

Tata Tiago CNG Vs Maruti Celerio CNG: टाटा टियागो सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 8.75 लाख रुपये तक जाता है. यह चार वेरिएंट्स - XE, XM, XT और XZ+ में उपलब्ध है, जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) का विकल्प एक अनोखी पेशकश है.

दूसरी ओर, Maruti Celerio CNG केवल एक वेरिएंट (VXI) में उपलब्ध है,जिसकी कीमत 6.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कीमत की दृष्टि से यह Tiago CNG के XM वेरिएंट से 90,000 महंगी है, लेकिन इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प नहीं मिलता.

किसका माइलेज है सबसे ज्यादा?

Tata Tiago CNG का कंपनी की ओर से दावा किया गया माइलेज मैनुअल मोड में 26.49 km/kg और ऑटोमैटिक मोड में 28 km/kg है. हालांकि, रियल वर्ल्ड ड्राइविंग में यह औसतन 24–25 km/kg देता है, जो शहरी ट्रैफिक के लिए किफायती है. वहीं, Maruti Celerio CNG का क्लेम्ड माइलेज 35.60 km/kg है. यह आंकड़ा इसे फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में काफी आगे रखता है. डेली कम्यूटर्स के लिए यह बड़ा फायदा साबित हो सकता है, खासकर तब जब फ्यूल की कीमतें बढ़ती जा रही हों.

फीचर्स और इंटीरियर

Tiago CNG एक फीचर-पैक्ड कार है. इसमें LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प, 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और AMT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. इसके अलावा, ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के कारण बूट स्पेस भी अन्य CNG कारों से ज्यादा है. Celerio CNG भी एक आधुनिक टच देता है, जिसमें 7-इंच टचस्क्रीन, Apple CarPlay, Android Auto, पुश-बटन स्टार्ट, और पावर विंडो मिलते हैं. हालांकि, इसमें न तो AMT ऑप्शन है और न ही बूट स्पेस में उतनी सुविधा जितनी टियागो देती है.

सेफ्टी के मामले कौन है ज्यादा सुरक्षित?

सेफ्टी के मामले में Tata Tiago CNG को ग्लोबल NCAP से 4-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इसमें डुअल एयरबैग, ABS, EBD, रियर कैमरा, CNG लीक डिटेक्शन सिस्टम और माइक्रो-स्विच जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. वहीं Maruti Celerio CNG अब 6 एयरबैग्स के साथ आती है, जो एक बड़ी अपग्रेड है. हालांकि, इसका क्रैश टेस्ट रिकॉर्ड उतना मजबूत नहीं है जितना टियागो का है. इसलिए सुरक्षित ड्राइविंग के लिहाज से टियागो अब भी एक कदम आगे है.

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Tiago CNG में 1.2L का पेट्रोल इंजन है, जो 72bhp की पावर और 95Nm का टॉर्क देता है. यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध है और सीधे CNG मोड में स्टार्ट हो सकती है. इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस स्मूद और रिस्पॉन्सिव है. वहीं, Celerio CNG में 1.0L का इंजन मिलता है, जो 56bhp और 82Nm का टॉर्क जनरेट करता है. केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध होने के कारण यह ड्राइविंग फ्लेक्सिबिलिटी में थोड़ी पीछे रह जाती है.

अगर आप ऐसी कार की तलाश में हैं जो फीचर्स, सेफ्टी, और ड्राइविंग कम्फर्ट के मामले में बेस्ट हो, तो Tata Tiago CNG एक स्मार्ट चॉइस है. यह छोटे परिवार के लिए एक ऑलराउंडर पैकेज है, लेकिन अगर आपका प्रायोरिटी सिर्फ माइलेज और रनिंग कॉस्ट को कम करना है, और आपको बेसिक फीचर्स से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, तो Maruti Celerio CNG आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें:-

शानदार माइलेज और 6 एयरबैग के साथ आती हैं ये भारत की सबसे सस्ती CNG कारें, जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget