एक्सप्लोरर

शानदार माइलेज और 6 एयरबैग के साथ आती हैं ये भारत की सबसे सस्ती CNG कारें, जानें फीचर्स और कीमत

Affordable CNG Cars: भारत में 6 लाख रुपये से कम कीमत पर मिलने वाली सबसे सस्ती CNG कारों की लिस्ट में Alto K10, Tiago, और Celerio जैसी बेस्ट सीएनजी कारें शामिल हैं.

Affordable CNG Cars in India: भारत में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में CNG गाड़ियों का एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है. ये कारें न केवल सस्ती होती हैं, बल्कि लॉन्ग टर्म में फ्यूल कॉस्ट बचाने में भी मदद करती हैं. अब तो कंपनियां सस्ती कीमत में शानदार फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी भी दे रही हैं, जिससे CNG कारें पहली पसंद बनती जा रही हैं.

आइए इस खबर में हम आपको भारत में मिलने वाली सबसे किफायती और भरोसेमंद CNG कारों के बारे में बताएंगे जो 6 लाख रुपये रुपये (एक्स-शोरूम) से भी कम कीमत में आती हैं. साथ ही उसमें 6 एयरबैग तक की सेफ्टी फीचर्स भी मिलती हैं.

Maruti Suzuki Alto K10 CNG

अगर आप एक सस्ती, सुरक्षित और ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार की तलाश में हैं, तो Maruti Suzuki Alto K10 CNG आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 5.90 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 33.85 km/kg का माइलेज देती है. इस कार में 6 एयरबैग, ABS, EBD और ESP जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ-साथ 7-इंच की टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, कीलेस एंट्री और पावर ORVM जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

 Tata Tiago CNG 

Tata Tiago CNG एक ऐसी कार है जो फीचर्स और परफॉर्मेंस के बीच बेहतरीन संतुलन बनाती है. इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये है और यह 28.06 km/kg तक माइलेज देती है. इसमें मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी है, साथ ही 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और TPMS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Eeco CNG 

अगर आपकी प्रायोरिटी ज्यादा स्पेस और मल्टीपर्पज यूज है, तो Maruti Suzuki Eeco CNG एक शानदार विकल्प है, जिसकी कीमत 6.70 लाख रुपये से शुरू होती है और यह 26.78 km/kg का माइलेज देती है. इसमें भी अब 6 एयरबैग्स और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं.

 Maruti Suzuki Celerio CNG 

अगर आप सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कार खरीदना चाहते हैं, तो Maruti Suzuki Celerio CNG आपके लिए बिल्कुल सही रहेगी. 6.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत और 34.43 km/kg के क्लेम्ड माइलेज के साथ, यह कार माइलेज और किफायत दोनों में अव्वल है. इसमें 7-इंच की स्मार्टप्ले टचस्क्रीन और आवश्यक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

Maruti Suzuki Wagon R CNG 

Maruti Suzuki Wagon R CNG अपने विशाल इंटीरियर, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और 34.05 km/kg के बेहतरीन माइलेज के कारण एक फैमिली-फ्रेंडली विकल्प के रूप में सामने आती है. इसकी शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये है और यह 1.0L और 1.2L दोनों पेट्रोल-CNG इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है.

Tata Punch CNG 

अगर आप SUV लुक्स और स्टाइल के साथ-साथ CNG का माइलेज भी चाहते हैं, तो Tata Punch CNG आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है. 7.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह 26.99 km/kg तक का माइलेज देती है. इसमें सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं जो इसे एक प्रीमियम फीलिंग देते हैं.

ये भी पढ़ें:-

70 फीसदी मार्केट पर इकलौती Creta का कब्जा, लगातार दूसरे महीने बनी देश की मोस्ट सेलिंग SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget