एक्सप्लोरर

500 km से ज्यादा मिलेगी रेंज, इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च होने जा रही है Tata Sierra EV

Tata Sierra EV: टाटा सिएरा को जनवरी में आयोजित किए गए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था. अब कंपनी टाटा सिएरा EV को लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए EV के डिजाइन और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

Tata Sierra EV Launching: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स ने सबसे मजबूत पकड़ बनाई है. वित्तीय वर्ष 2025 में भारत में बिकने वाली कुल इलेक्ट्रिक कारों में से 50% से ज्यादा सिर्फ टाटा की कारें हैं. अब टाटा मोटर्स इस पकड़ को और आगे बढ़ाने के लिए अपनी मोस्ट-अवेटेड इलेक्ट्रिक SUV टाटा सिएरा EV को लॉन्च करने की तैयारी में है.

टाटा सिएरा ईवी के साथ ही इसका पेट्रोल और डीजल इंजन वाला ICE वर्जन भी बाजार में उतारा जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से भी ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी. 

डिजाइन और एक्सटीरियर फीचर्स

टाटा सिएरा को पहली बार जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान शोकेस किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार साल 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है. इसके डिजाइन की बात करें तो यह काफी मॉडर्न और प्रीमियम होगा. इस SUV में ब्लैक फिनिश रूफलाइन, पैनोरमिक सनरूफ, रैपराउंड ग्लास इफेक्ट और फ्लोटिंग रूफ जैसे आकर्षक एलिमेंट्स शामिल होंगे. पीछे की तरफ क्लैमशेल-स्टाइल टेलगेट इसे अलग लुक देता है, जो इसे मार्केट में मौजूद दूसरी SUVs से खास बनाता है.

500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा

टाटा सिएरा के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें दो इंजन विकल्प दिए जा सकते हैं- एक 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.0-लीटर डीजल इंजन. वहीं, इसका इलेक्ट्रिक वर्जन दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Sierra EV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होगी. यह खासकर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा जो लॉन्ग ड्राइव और ज्यादा रेंज की उम्मीद करते हैं. हालांकि, अब तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

किन कारों से होगी टक्कर? 

Tata Sierra का सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद और बेहद लोकप्रिय मिड-साइज SUVs-Hyundai Creta 2024, Kia Seltos, Honda Elevate और Maruti Suzuki Grand Vitara से होगा. ये सभी SUVs अपने-अपने सेगमेंट में दमदार ब्रांड वैल्यू, प्रीमियम फीचर्स और विश्वसनीय इंजन के लिए जानी जाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 50 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर Fortuner खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? यहां जानें हिसाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
Maruti e Vitara कितनी सुरक्षित? क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
कार में आएगा 'ब्लैक बॉक्स', हादसे के बाद खुलेगा पूरा राज
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा आसान! खत्म हो सकती है पता बदलने की फीस
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget