एक्सप्लोरर

Tata Safari Gold Edition: टाटा सफारी ने भारत में लॉन्च किया गोल्ड एडिशन, जानें क्या है इसकी कीमत और फीचर्स

Tata Safari Gold Edition: टाटा सफारी के इस गोल्ड एडिशन को दुबई में वीवो आईपीएल 2021 में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाया जाएगा.

Tata Safari Gold Edition: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को नया सफारी गोल्ड एडिशन लॉन्च किया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 21.89 लाख रुपये रखी गई है. कार निर्माता ने यह दावा किया है कि गोल्ड एडिशन हाई क्लास और हाईटेक फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. टाटा सफारी के इस गोल्ड एडिशन को दुबई में वीवो आईपीएल 2021 में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाया जाएगा. आगामी त्योहारों को देखते हुए यह दो कलर्स- व्हाइट गोल्ड और ब्लैक गोल्ड में उपलब्ध रहेगी.   

स्टैंडर्ड सफारी के मुकाबले सफारी गोल्ड का इंटीरियर काफी बेहतर तरीके बनाया गया है, जिसमें ऑयस्टर व्हाइट डायमंड क्विल्टेड- लेदर सीट्स, एयर प्यूरीफायर, ऐप्पल कार प्ले, पहली और दूसरी दोनों रॉ में वेंटिलेशन का फीचर, वायरलेस चार्जर, वाईफाई के जरिए एंड्रॉयड ऑटो जैसी प्रीमियम सुविधाएं दी गई हैं. इस एडिशन में 18 इंच के चारकोल ब्लैक अलॉय व्हील्ज दिए गए हैं.  

व्हाइट गोल्ड वर्जन में टाटा सफारी को प्रीमियम फ्रॉस्ट व्हाइट रंग दिया गया है, जिसमें ब्लैक और व्हाइट का कंट्रास्ट देखने को मिलता है. इसी तरह, ब्लैक गोल्ड वर्जन में कॉफी बीन कलर का एक्सटीरियर कलर देखने को मिलता है. इस कार को डुअल टोन डिजाइन देने के लिए ब्लैक रूफ दी गई है. दोनों ही वर्जन में ब्लैक एंड व्हाइट इंटीरियर के साथ जगह-जगह गोल्ड कलर का इस्तेमाल देखने को मिलता है.

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सफारी गोल्ड के लॉन्च करने पर टाटा मोटर्स के हेड- मार्केटिंग, पैसेंजर एंड इलैक्ट्रिक व्हिकल्स बिजनेस यूनिट विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि लॉन्च के पांच महीने से भी कम समय में हमारी प्रीमियम फ्लैगशिप SUV सफारी दस हजार यूनिट्स के प्रोडक्शन माइलस्टोन तक पहुंच गई. आज यह अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है. हमें टाटा सफारी गोल्ड एडिशन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव के साथ इस स्पेशल वर्जन में टॉप ऑफ द लाइन फीचर्स दिए गए हैं."

सफारी गोल्ड एडिशन 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो 170bhp की पावर और 350Nm का टार्क पैदा करती है. इसे हुंदई से प्राप्त 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. टाटा का क्रायोटेक डीजल इंजन क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन से प्रेरित बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Air India News: एअर इंडिया को मिलेगी नई मंजिल, टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट ने लगाई आखिरी बोली

Air India Disinvestment: एयर इंडिया को खरीदने के लिए सामने आए दो खरीददार, टाटा संस और स्पाइस जेट के चेयरमैन ने लगाई बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
WagonR का नया अवतार देखकर चौंक जाएंगे, फीचर्स भी दमदार
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
ये हैं सबसे सस्ती हाइब्रिड कारें, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
Mahindra की इस SUV के बढ़ गए दाम, जानें अब कितनी हुई कीमत?
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी
ऑटो मार्केट को नहीं भा रहा फेस्टिव सीजन! पुणे में घटी गाड़ियों की खरीदारी

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget