एक्सप्लोरर

Tata की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च, कई EV को देगी सीधी टक्कर, जानें कितनी होगी कीमत?

Tata Harrier EV: टाटा मोटर्स जल्द भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है, जो 500KM की रेंज, 7 एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाओं के साथ Hyundai Creta EV को टक्कर दे सकती है.

Tata Harrier EV Features: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है, और अब Tata Motors इस सेगमेंट में अपनी अगली बड़ी एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. जल्द ही कंपनी अपनी शानदार Tata Harrier EV को लॉन्च करेगी, जो प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी के मामले में मार्केट की कई इलेक्ट्रिक SUV को चुनौती देने वाली है.

Tata Harrier EV को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रोडक्शन रेडी मॉडल के तौर पर पेश किया गया था. अब खबर है कि इसे जून और जुलाई 2025 के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

कितनी हो सकती है कीमत?

Harrier EV की कीमत को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है. यह सीधे तौर पर Hyundai Creta EV को टक्कर दे सकेगी, जिससे यह प्राइस पॉइंट और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाता है.

बैटरी और रेंज

Harrier EV में 60 kWh से 75 kWh के बीच की लिथियम-आयन बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. एक बार चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक SUV लगभग 500 से 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है, जो इसे डेली यूज के साथ-साथ लॉन्ग ट्रैवल के लिए भी परफेक्ट विकल्प बनाती है.

प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स

Tata Harrier EV में ग्राहकों को कई प्रीमियम और एडवांस टेक्नोलॉजी वाले फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें एक बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, और 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. आराम के लिए इसमें डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ मूड लाइटिंग के साथ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की सुविधा हो सकती है. इसके अलावा, वायरलेस फोन चार्जिंग, टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, और एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें शामिल किए जा सकते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

Tata Motors हमेशा सेफ्टी के मामले में आगे रही है और Harrier EV भी इस ट्रेडिशन को आगे बढ़ाएगी. इसमें 7 एयरबैग्स, और लेवल-2+ ADAS टेक्नोलॉजी के तहत कई सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं, जैसे कि ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, और फॉरवर्ड एवं रियर कोलिजन वार्निंग. इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी शामिल हो सकते हैं.

क्यों है Tata Harrier EV का इंतजार?

बता दें कि Tata Harrier EV को लेकर बाजार में काफी उत्साह है क्योंकि यह भारत की सबसे मोस्ट अवेटेड प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs में से एक है. इसकी लंबी रेंज, बेहतर डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, और सशक्त सेफ्टी फीचर्स इसे उन ग्राहकों के लिए आदर्श बनाते हैं जो न केवल स्टाइल चाहते हैं बल्कि दमदार परफॉर्मेंस की भी तलाश में हैं.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा की इस SUV की बढ़ी डिमांड, 2.5 लाख यूनिट की बिक्री के साथ दर्ज की 45 फीसदी ग्रोथ, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
Porsche Mission S में दिखी भविष्य की झलक, 911 को भी छोड़ेगी पीछे?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget