एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद और कितनी सस्ती हो जाएगी Tata Punch, जानें नई कीमत

GST New Rate 2025: नई जीएसटी कट के बाद Tata Punch अब और सस्ती हो जाएगी. पहले 28% GST लगता था, लेकिन अब 18% पर इसकी शुरुआती कीमत 5.53 लाख रुपये हो जाएगी. आइए विस्तार से जानते हैं.

Tata Punch देश की सबसे पॉपुलर और सस्ती कॉम्पैक्ट SUV में से एक है. इसे अक्सर "पॉकेट SUV" भी कहा जाता है, क्योंकि कम दाम में SUV जैसा लुक और फीचर्स मिलते हैं. मौजूदा समय में इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, लेकिन हाल ही में हुई GST कटौती ने ग्राहकों के लिए इसे और भी किफायती बना दिया है. आइए विस्तार से जानते हैं कि इस कटौती के बाद ये कार कितना सस्ता मिल जाएगा.

GST Cut के बाद कितनी सस्ती होगी Tata Punch?

  • दरअसल, पहले Tata Punch पर 28% GST लागू होता था. इसका मतलब है कि असल कीमत से टैक्स जोड़ने के बाद शुरुआती दाम 6 लाख रुपये तक पहुंच जाता था. अगर इस टैक्स को हटाया जाए, तो Punch की कीमत लगभग 4,68,750 रुपये बैठती है. नई GST दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. अब 28% की बजाय सिर्फ 18% GST देना होगा. यानी कि ग्राहक पर टैक्स का बोझ घटेगा और शुरुआती मॉडल की कीमत करीब 5,53,125 रुपये हो जाएगी. इस तरह नवरात्रि और त्योहारी सीजन में Tata Punch पहले से हजारों रुपये सस्ती मिलने लगेगी.

कैसा है Tata Punch का डिजाइन?

  • Tata Punch को इसके मजबूत और SUV-स्टाइल लुक के लिए जाना जाता है. इसका एक्सटीरियर Tata Harrier और Safari जैसी बड़ी SUVs से इंस्पायर्ड है. फ्रंट में स्प्लिट हेडलैंप्स, LED DRLs और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं. साइड से देखने पर स्क्वायर्ड व्हील आर्चेस, ब्लैक क्लैडिंग और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे और भी स्पोर्टी बनाते हैं. पीछे की तरफ LED टेललैंप्स और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर से गाड़ी को एक प्रीमियम फिनिश मिलता है.

अंदर से कितना प्रीमियम है Punch का इंटीरियर?

  • Punch का इंटीरियर डुअल-टोन ब्लैक और ग्रे थीम में तैयार किया गया है, जो इसे मॉडर्न और स्पेशियस लुक देता है. डैशबोर्ड पर 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जो नए जमाने की जरूरतों को पूरा करता है. इसके अलावा, सेमी-लेदरेट सीटें कंट्रास्ट स्टिचिंग के साथ दी गई हैं. आराम और सुविधा के लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और वॉइस-ऑपरेटेड सनरूफ भी शामिल हैं.

Tata Punch की सेफ्टी रेटिंग और फीचर्स

  • Tata Punch सुरक्षा के मामले में भी दमदार है. इसे ग्लोबल NCAP से 5-स्टार एडल्ट प्रोटेक्शन और 4-स्टार चाइल्ड प्रोटेक्शन रेटिंग मिली है. इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS और EBD, रिवर्स पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर दिए गए हैं. साथ ही, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (iTPMS) जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

इंजन और माइलेज

  • बता दें कि Tata Punch में 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स दोनों के साथ खरीदा जा सकता है. इसके CNG वेरिएंट में इंजन 72 bhp पावर और 103 Nm टॉर्क देता है. कंपनी का दावा है कि CNG वर्जन का माइलेज 26.99 km/kg तक जाता है.

ये भी पढ़ें: नए लुक में आई Hyundai i20, स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget