एक्सप्लोरर

नए लुक में आई Hyundai i20, स्पोर्टी डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स से है लैस, जानें कीमत

Hyundai i20 Knight Edition: हुंडई ने ii20 का नाइट एडिशन नए अवतार में लॉन्च कर दिया है.स्पोर्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के साथ, इसकी कीमत 9.15 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

भारत में Hyundai ने अपनी पॉपुलर हैचबैक i20 का Knight Edition लॉन्च कर दिया है. यह गाड़ी अब और भी ज्यादा डार्क और स्टाइलिश लुक में आई है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.15 लाख रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस एडिशन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया है, जो स्टाइल और स्पोर्टीनेस दोनों चाहते हैं. आइए विस्तार से इस कार की खासियत जानते हैं.

 किन-किन वैरिएंट में मिलेगी Knight Edition?

  • हुंडई ने इस स्पेशल एडिशन को Sportz (O) और Asta (O) वैरिएंट्स पर पेश किया है. इतना ही नहीं, यह एडिशन i20 N Line पर भी उपलब्ध होगा, जो N8 और N10 ट्रिम्स में लॉन्च हुई है. अगर आप ज्यादा स्पोर्टी वर्जन पसंद करते हैं, तो i20 N Line Knight Edition भी आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इसकी शुरुआती कीमत 11.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Knight Edition में क्या है नया और खास?

  • नाइट एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका डार्क और स्पोर्टी डिजाइन है. इसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ रेल्स, स्किड प्लेट्स, ब्लैक ORVMs और साइड सिल गार्निश दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें रियर स्पॉइलर और मैट ब्लैक हुंडई लोगो भी शामिल किया गया है, जो इसे और अट्रैक्टिव बनाता है. साथ ही केबिन के अंदर ऑल-ब्लैक थीम, ब्रास इंसर्ट्स और ब्रास हाइलाइट्स के साथ ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है. इसके साथ ही स्पोर्टी मेटल पैडल्स भी कार को प्रीमियम लुक देते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • तकनीकी रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. Hyundai i20 Knight Edition में पहले जैसा ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आता है. वहीं, i20 N Line Knight Edition में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे आप 6-स्पीड मैनुअल और DCT गियरबॉक्स के साथ चला सकते हैं.

किसके लिए है Hyundai i20 Knight Edition?

यह स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है जो एक प्रीमियम लुक वाली हैचबैक चाहते हैं. खासकर Gen-Z और युवाओं के लिए इसका डार्क-थीम वाला स्टाइल इसे और भी अट्रैक्टिव बनाता है. Hyundai i20 Knight Edition एक ऐसा पैकेज है, जिसमें स्टाइल, स्पोर्टीनेस और प्रैक्टिकल फीचर्स का कॉम्बिनेशन मिलता है.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा थार से लेकर हुंडई क्रेटा तक: GST 2.0 के बाद सस्ती होंगी ये पॉपुलर कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget