एक्सप्लोरर

Tata Motors: टाटा पंच की तीन साल से भी कम समय में बिकीं चार लाख गाड़ियां, Swift को देती है टक्कर

Tata Motors 5-seater Car: टाटा पंच एक माइक्रो एसयूवी है. इस सेगमेंट में टाटा की इस कार की खूब बिक्री हुई है. टाटा पंच ने 34 महीने में चार लाख गाड़ियों की सेल का आंकड़ा पार कर दिया है.

Tata Punch Sales Report: देश में माइक्रो एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है. वहीं इस सेगमेंट में कई नई-नई गाड़ियों की एंट्री होती जा रही है और इन कारों की बिक्री भी खूब हो रही है. इसी सेगमेंट में टाटा मोटर्स की 5-सीटर कार ने बिक्री के मामले में एक नया माइलस्टोन हासिल किया है. टाटा मोटर्स की एसयूवी पंच की चार लाख गाड़ियों की सेल हो चुकी है. इस आंकड़े को हासिल करने में कंपनी को केवल 34 महीने का समय लगा है.

टाटा पंच की चार लाख गाड़ियां बिकीं

टाटा पंच को भारतीय बाजार में लॉन्च हुए अभी तीन साल भी पूरे नहीं हुए हैं. टाटा मोटर्स ने इस कार को साल 2021 में अक्टूबर महीने में ही लॉन्च किया गया है. अपने तीन साल पूरे करने से पहले ही सेल्स के मामले में इस कार ने नया आंकड़ा पेश किया है. कंपनी का दावा है कि टाटा पंच सबसे तेजी से चार लाख गाड़ियों की सेल के आंकड़े को पार करने वाली कार बन गई है. इस आंकड़े को छूने में कार को तीन साल से भी कम का समय लगा है.


Tata Motors: टाटा पंच की तीन साल से भी कम समय में बिकीं चार लाख गाड़ियां, Swift को देती है टक्कर

टाटा पंच की राइवल कार

टाटा पंच एक मोस्ट पॉपुलर एसयूवी के तौर पर सामने आ रही है. लेकिन मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Swift) इस कार को कड़ी टक्कर देती है. वहीं रेनॉ काइगर (Renault Kiger) और निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) भी टाटा पंच की राइवल कार में शामिल हैं. हुंडई ग्रैंड i10 निओस भी इसी सेगमेंट की कार है.

टाटा पंच की सेल्स रिपोर्ट

टाटा पंच को अक्टूबर, 2021 में भारतीय बाजार में उतारा गया था. लॉन्च होने के केवल 10 महीने में ही अगस्त 2022 तक इस गाड़ी की दो लाख गाड़ियों की सेल हो गई थी. वहीं दो लाख गाड़ियों की सेल का आंकड़ा कंपनी ने मई 2023 तक पूरा किया. इसके बाद अगली एक लाख गाड़ियों की सेल में कंपनी को केवल सात महीने का समय लगा और तीन लाख गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2023 तक छू लिया. इसी के साथ फिर केवल सात महीने के अंदर कंपनी ने एक लाख गाड़ियों की सेल करके चार लाख का आंकड़ा पार कर लिया है.

टाटा पंच और स्विफ्ट की कीमत में अंतर

टाटा पंच की एक्स-शोरूम प्राइस 6,12,900 रुपये से शुरू होकर 10.20 लाख रुपये तक जाती है. टाटा मोटर्स की इस कार के 25 वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं. वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स-शोरूम प्राइस 6.49 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप-वेरिएंट की कीमत 9.60 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

2024 Nissan X-Trail Rivals: इन गाड़ियों को टक्कर देती है नई निसान एक्स-ट्रेल, जानें कौन सी ज्यादा बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगल चार्ज में 1003 KM रेंज, BYD की इस नई EV की खूब चर्चा
सिंगल चार्ज में 1003 KM रेंज, BYD की इस नई EV की खूब चर्चा
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
कितनी EMI पर मिलेगा Maruti Fronx का सबसे सस्ता मॉडल? जानें हिसाब
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
फुल चार्ज पर 530 KM रेंज, कितनी खास होगी Hector Tomahawk?
Mahindra BE 6 Price: 11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित
11.45 लाख की Mahindra BE 6 खरीदने का असली खर्च, समझें BaaS मॉडल का गणित

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget