एक्सप्लोरर

20 हजार रुपये सस्ता हुआ Tata Punch का ये वेरिएंट! नए मॉडल में दिखेंगे कई बदलाव

Tata Punch Updated: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय SUV टाटा पंच का नया मॉडल लॉन्च किया है, जिसमें कई नए फीचर्स और वेरिएंट्स जोड़े गए हैं. इस कार के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स में बदलाव किए गए हैं.

Tata Punch New Update: टाटा मोटर्स ने अपनी पंच SUV के पेट्रोल मॉडल में कई बदलाव किए हैं. कंपनी ने CNG वेरिएंट्स की संख्या भी बढ़ाई है. टाटा मोटर्स ने कुछ मिड और हाई-स्पेक ट्रिम्स में भी नए फीचर्स जोड़े हैं. यहां जानिए टाटा पंच का अपडेटेड मॉडल किस प्राइस-रेंज के साथ आया है.

टाटा पंच की कीमत और वेरिएंट्स में बदलाव

टाटा मोटर्स ने पंच SUV का अपडेटेड मॉडल लॉन्च किया है और पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स के लाइन-अप को आसान बना दिया है. कंपनी ने बेस वेरिएंट की कीमत 6.13 लाख रुपये ही रखा है. वहीं इसके टॉप-स्पेक ट्रिम की कीमत लगभग 20,000 रुपये कम होकर 10.20 लाख रुपये हो गई है. कंपनी ने SUV पर 18,000 रुपये तक के अतिरिक्त लाभ की भी घोषणा की है, जो सीमित समय के लिए है. इस नए मॉडल में Pure Rhythm, Accomplished, Accomplished SR और Creative Flagship ट्रिम्स उपलब्ध नहीं होंगे.


20 हजार रुपये सस्ता हुआ Tata Punch का ये वेरिएंट! नए मॉडल में दिखेंगे कई बदलाव

CNG वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोतरी

CNG-पावर्ड पंच वेरिएंट्स की संख्या पांच से बढ़ाकर सात कर दी गई है. पेट्रोल वेरिएंट्स की तरह ही, Pure, Adventure और Adventure Rhythm CNG वेरिएंट्स में भी उपलब्ध रहेंगे. इसके अलावा, अब मिड-स्पेक और टॉप-स्पेक वेरिएंट्स की संख्या बढ़ा दी गई है. टॉप-स्पेक CNG वेरिएंट की कीमत लगभग 5,000 रुपये बढ़ गई है.

नए फीचर्स और बदलाव

Pure (O) पेट्रोल वेरिएंट में बेस Pure ट्रिम की तुलना में सेंट्रल लॉकिंग, पावर विंडो, पावर ORVMs, व्हील कवर और अन्य फीचर्स जोड़े गए हैं. वहीं, Adventure S और Adventure + S वेरिएंट्स में सनरूफ और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. Accomplished + और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में अब नया और बड़ा 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगा. Creative + और Creative + S ट्रिम्स में वायरलेस चार्जर भी जोड़ा गया है.

नए रंगों के साथ आई

टाटा पंच के एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. Pure वेरिएंट्स अब केवल Orcus White और Daytona Grey रंगों में उपलब्ध है. Adventure और Adventure Rhythm वेरिएंट्स में Tropical Mist रंग भी मिलेगा. Adventure ट्रिम्स में सनरूफ के साथ Calypso Red पेंट शेड जोड़ा गया है और Accomplished वेरिएंट्स में Meteor Bronze रंग विकल्प शामिल किया गया है. Creative वेरिएंट्स पांच ड्यूल-टोन रंगों में उपलब्ध है. मिड-स्पेक वेरिएंट्स में उपलब्ध Meteor Bronze को अब Tornado Blue के सिग्नेचर शेड से बदल दिया गया है.

मुकाबला और कीमत

टाटा पंच का कोई भी मैकेनिकल या डिजाइन संबंधी बदलाव नहीं किया गया है. यह SUV अब भी फीचर्स अपडेट के साथ बाजार में उपलब्ध है. टाटा पंच का मुकाबला हुंडई एक्सटर (6-10.43 लाख रुपये), Citroen C3 (6.16-9.42 लाख रुपये) और मारुति इग्निस (5.84-8.06 लाख रुपये) जैसी गाड़ियों से है.

ये भी पढ़े :

Whatsapp से ही खुल जाएगा आपकी गाड़ी का लॉक? Hyundai लेकर आई लग्जरी कारों वाला फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
Elon Musk की Flying Car बुक करना आसान नहीं, रकम जानकर उड़ेंगे होश
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
जिस BMW में बैठे थे टाइगर श्रॉफ वह कितनी मजबूत, कितने में बनती है बुलेटप्रूफ?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?
पहाड़ों पर कितनी सक्सेस हैं इलेक्ट्रिक कार, पेट्रोल-डीजल के मुकाबले कहां?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget