एक्सप्लोरर

Tata Punch Facelift: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई टाटा पंच फेसलिफ्ट, इन मामलों में होगा बड़ा अपडेट

टाटा पंच में मौजूदा इंजन ऑप्शन बरकरार रहने की संभावना है. इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86bhp और 113Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है.

Tata Punch: टाटा मोटर्स पंच फेसलिफ्ट पर काम कर रही है, जिसे अब पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. देखा गया मॉडल पूरी तरह से मोटे कवर से ढका हुआ था. यह मॉडल जल्द ही बाजार में लॉन्च हो सकता है. हालांकि, कंपनी ने खुलासा किया है कि टाटा पंच फेसलिफ्ट 2025 में देश में आएगी.

टाटा पंच फेसलिफ्ट डिजाइन अपडेट

टाटा पंच फेसलिफ्ट, पंच ईवी वाले स्टाइलिंग डिटेल्स को शेयर करेगी, जो पहले से ही भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है. एसयूवी का फ्रंट फेसिया पंच ईवी से इंस्पायर्ड है, जिसमें समान बोनट लाइन, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और समान बम्पर है. नेक्सन, हैरियर और सफारी सहित बड़ी टाटा एसयूवी के लिए भी यही डिजाइन लैंग्वेज इस्तेमाल किया गया है.

पंच फेसलिफ्ट में फुल-वाइड एलईडी लाइट बार मिलता रहेगा, जो पंच ईवी में भी उपलब्ध है. एसयूवी में अलग स्टाइल वाला बंपर भी मिल सकता है. एसयूवी का साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल जैसा ही दिखता है. अपडेटेड बम्पर और टेल-लैंप के लिए नए इंटर्नल को छोड़कर, पीछे की तरफ भी बाकी पुराने स्टाइल बरकरार रखा गया है. बडे़ बदलाव के तौर पर माइक्रो एसयूवी नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील के साथ आएगी.

पंच फेसलिफ्ट इंटीरियर

टाटा पंच फेसलिफ्ट में पंच ईवी जैसा इंटीरियर मिलने की संभावना है. ICE मॉडल में फीचर्स का एक अलग सेट होगा. एसयूवी में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट मिलने की संभावना है. माइक्रो एसयूवी में एक फुल-टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, एसी के लिए नया टच-पैनल मिल सकता है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और रियर डिस्क ब्रेक नहीं मिलेगा, जो इलेक्ट्रिक पंच में उपलब्ध है.

पंच फेसलिफ्ट पॉवरट्रेन 

टाटा पंच में मौजूदा इंजन ऑप्शन बरकरार रहने की संभावना है. इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 86bhp और 113Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और एक एएमटी यूनिट शामिल होगा. यह सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है, जिसमें यह 73.4bhp और 103Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है. टाटा पंच माइक्रो एसयूवी सीधे तौर पर हुंडई एक्सटर और सिट्रोएन C3 को टक्कर देती है. मारुति सुजुकी भी 2026 के अंत तक एक नए मॉडल, कोडनेम Y43 SUV के साथ इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट में एंट्री करेगी.

यह भी पढ़ें -

भारत में स्पॉट हुई फोर्ड रेंजर, क्या देश में होगी इस पिक-अप की एंट्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget