एक्सप्लोरर

टेस्ट ड्राइव में 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरी SIERRA, और सामने आ गई TATA की सेफ्टी!

ठाणे में Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, कार 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई, लेकिन एयरबैग खुलने से सवार लोग सुरक्षित बच गए. आइए इस कार के फीचर्स पर नजर डालते हैं.

नई कार खरीदने से पहले लोग अक्सर उसकी टेस्ट ड्राइव लेते हैं ताकि गाड़ी की परफॉर्मेंस और ड्राइविंग का असली एक्सपीरियंस मिल सके, लेकिन महाराष्ट्र के ठाणे में Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में कार में बैठे तीन लोग घायल हो गए, हालांकि सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. आइए इस घटना और कार की सेफ्टी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कैसे हुआ हादसा?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना मंगलवार शाम ठाणे के नौपाड़ा इलाके में हुई. उस समय Tata Sierra की टेस्ट ड्राइव चल रही थी और कार में तीन लोग मौजूद थे, जिनमें से एक शोरूम का कर्मचारी भी था. टेस्ट ड्राइव के दौरान अचानक कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह बेकाबू हो गई. कार पहले सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा से टकराई. इसके बाद भी कार नहीं रुकी और कई खड़ी बाइक्स को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती गई. आखिरकार यह कार सड़क किनारे मौजूद लगभग 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी.

एयरबैग ने बचाई कार सवारों की जान

  • इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद कार में बैठे लोग गंभीर रूप से घायल नहीं हुए. हादसे के समय कार के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे अंदर बैठे लोगों को ज्यादा चोट नहीं लगी. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को कार से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी लोग सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है.

Tata Sierra की सेफ्टी पर भरोसा

  • अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पर एयरबैग नहीं खुलते, तो यह हादसा और गंभीर हो सकता था. Tata Sierra को लॉन्च करते समय कंपनी ने इसकी सेफ्टी पर खास जोर दिया था. हालांकि अभी तक इस SUV की NCAP सेफ्टी रेटिंग सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने अपने कई क्रैश टेस्ट किए हैं. लॉन्च के समय एक वीडियो भी दिखाया गया था, जिसमें दो Tata Sierra कारों को आपस में टकराकर क्रैश टेस्ट किया गया था. इस टेस्ट में दिखाया गया कि टक्कर के बाद भी कार के दरवाजे आसानी से खुल जाते हैं.

Tata Sierra की कीमत और इंजन

  • Tata Sierra को कंपनी ने 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह SUV तीन इंजन विकल्पों में उपलब्ध है. इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स दिए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

सिर्फ 3 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगा ये शानदार स्कूटर, बस देनी होगी इतनी डाउन पेमेंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget