एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: नई टाटा नेक्सन के कई फीचर्स टाटा पंच ईवी में होंगे शामिल, जल्द होगी लॉन्च

पंच ईवी देश में सिट्रोएन ई सी3 से मुकाबला करेगी. यह पोर्टफोलियो में नेक्सन ईवी एमआर के नीचे और टियागो ईवी हैचबैक के ऊपर स्थित होगी.

Tata Punch EV features: हाल ही में टाटा मोटर्स ने कई बड़े अपडेट्स के साथ अपनी नेक्सन एसयूवी को बाजार में लॉन्च किया है. अब कंपनी अगले महीने पंच ईवी को भी बाजार में लाने की तैयारी कर रही है. जल्द ही इसके कीमतों की घोषणा कर सकती है. पंच ईवी में प्रमुख स्टाइलिंग बदलाव नहीं दिखेंगे, लेकिन इसमें कुछ फीचर्स अपग्रेड दिए गए हैं, जो अधिकतर नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट में देखने को मिल रहे हैं. 

टेस्टिंग मॉडल में क्या दिखा

कुछ दिनों देखे गए टेस्टिंग मॉडल को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए देखा गया है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसके प्रोडक्शन मॉडल में कई फीचर्स देखने को मिलेंगे. स्पाई शॉट में देखे गए पंच ईवी में एक एलईडी हेडलैंप सेट-अप था, जो स्टैंडर्ड पेट्रोल पंच पर उपलब्ध नहीं है. साथ ही इंटीरियर पर पड़ी एक नज़र न केवल इसमें के लाइटेंड लोगो के साथ नई नेक्सन-जैसे स्टीयरिंग व्हील की पुष्टि करती है, बल्कि इसमें एक बहुत बड़ी, वर्टिकल  इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी  मिल सकती है. 

मिलेगी बड़ी टचस्क्रीन

टाटा मोटर्स ने हाल ही में नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, जिसमें एक 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन शामिल है, साथ ही इसके मिड वेरिएंट के लिए 10.25-इंच यूनिट दिया जा सकता है और हमें उम्मीद है कि पंच ईवी के हाई वेरिएंट 10.25-इंच यूनिट से लैस होंगे. पंच ईवी का सीधा मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से होगा, जो कि समान साइज के इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ आती है.

सनरूफ मिलेगा या नहीं?

फिलहाल पंच पेट्रोल लाइन-अप को हाल ही में कुछ वेरिएंट में सनरूफ मिला है, यह देखना बाकी है कि टाटा मोटर्स, पंच ईवी में भी सनरूफ देती है या नहीं. मिलता. यदि यह सनरूफ के साथ आती है तो, यह इस सुविधा के साथ आने वाली भारत की सबसे किफायती ईवी होगी क्योंकि इसके प्रतिद्वंद्वी सिट्रोएन eC3 में भी यह सुविधा नहीं मिलती है.

इसके अलावा जैसा कि पहले ही बताया गया है कि पंच ईवी टाटा के जिपट्रॉन पावरट्रेन के साथ आएगी, और यह फ्रंट बम्पर पर चार्जिंग सॉकेट के साथ आने वाली टाटा की पहली ईवी होगी. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और डिस्क ब्रेक के साथ-साथ कुछ स्टाइलिंग बदलाव भी देखने को मिलेंगे.

पावरट्रेन और रेंज

पंच ईवी टाटा के जेन-2 ईवी आर्किटेक्चर के साथ अल्फा प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे खासतौर से आईसीई से ईवी वर्जन की कारों के लिए तैयार किया गया है. यह एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी और फ्रंट व्हील्स एक्सेल पर लगे एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर के साथ आएगी. टिगोर, टियागो और नेक्सन ईवी की तरह, टाटा मोटर्स पंच ईवी को भी दो अलग-अलग बैटरी साइज और चार्जिंग विकल्पों के साथ पेश कर सकती है.

किससे होगा मुकाबला

पंच ईवी देश में सिट्रोएन ई सी3 से मुकाबला करेगी. यह पोर्टफोलियो में नेक्सन ईवी एमआर के नीचे और टियागो ईवी हैचबैक के ऊपर स्थित होगी. सूत्रों के अनुसार, इसे टिगोर ईवी सेडान के एसयूवी विकल्प के तौर पर बाजार में लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा XUV.e8 में दिखी नई टाटा नेक्सन जैसी स्टीयरिंग व्हील, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
Thar से Scorpio तक, Mahindra की SUVs ने मचाया धमाल
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?
नई Pulsar RS200 की Display ने खींचा ध्यान, क्या है इसमें खास?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
केसी वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
BJP का राहुल पर निशाना, भंडारी ने पूछा- सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं?
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget