एक्सप्लोरर

Mahindra XUV.e8: महिंद्रा XUV.e8 में दिखी नई टाटा नेक्सन जैसी स्टीयरिंग व्हील, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

XUV.e8 काफी हद तक XUV700 से मिलती जुलती है. यह एसयूवी INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसकी रेंज लगभग 400 किमी होगी और 80-किलोवाट बैटरी पैक के साथ लगभग 500 किमी की रेंज मिलेगी.

Mahindra XUV.e8 Steering Wheel: कुछ दिन पहले ही महिंद्रा ने अपनी आगामी XUV.e8, XUV.e9 और BE.05 इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी किया था. अब XUV.e8 को टेस्टिंग के दौरान फिर एक बार देखा गया है. इसके इंटीरियर में नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील देखने को मिला है, यह काफी हद तक नई नेक्सन फेसलिफ्ट के समान है. हालांकि यह देखना बाकी है कि क्या XUV.e8 में भी नेक्सन फेसलिफ्ट की तरह सेंटर में बैकलिट लोगो दिया जाएगा. 

क्या XUV.e8 ने किया है नेक्सन को कॉपी

नेक्सन फेसलिफ्ट का टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील का डिज़ाइन काफी यूनिक है. यह ड्राइवर सीट के अनुभव को बढ़ाता है. इस सिंपल दिखने वाले यूनिक फीचर को विकसित करने में बहुत प्रयास और शोध किए गए हैं. इस महीने की शुरुआत में दिए गए एक इंटरव्यू में टाटा मोटर्स के ग्लोबल डिज़ाइन हेड मार्टिन उहलारिक ने नेक्सन फेसलिफ्ट के बारे में बैकलिट, दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील समेत अन्य कई जानकारी दी थी. नई नेक्सन के स्टीयरिंग व्हील, गेम कंसोल से प्रेरित है. बैकलिट लोगो वाले टू-स्पोक यूनिट को अंतिम रूप देने से पहले कई कांसेप्ट प्रस्तुत किए गए. डिज़ाइन टीम केबिन को और अधिक डिजिटल बनाना चाह रही थी, जहां बैकलिट लोगो बिल्कुल फिट बैठता है. जबकि 3डी लोगो को अब काफी पुराना माना जाता है. लोगो को सपाट और बैकलिट यूनिट बनाकर टाटा ने नई प्रतिस्पर्धा छेड़ दी है.

कैसा है डिजाइन

नए लोगो के साथ स्टीयरिंग को डिज़ाइन करना अपने आप में बहुत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि इसमें एयरबैग को फिट करना और उस पर काम करना, अधिक समय लेने वाला था. मार्टिन का कहना है कि इसे बनाने में टीम को लगभग दो साल तक मेहनत करनी पड़ी. डिज़ाइन टीम को इसे उत्पादन के लिए तैयार करने के लिए सप्लायर्स और इंजीनियरों से सहयोग लेना पड़ा. हालांकि टाटा ने अपने नए स्टीयरिंग व्हील के लिए पेटेंट दायर किया है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है. 

कैसी होगी XUV.e8

ऑटो उद्योग में प्रमुख नई तकनीकों को बाद में अन्य ओईएम भी अपनाते हैं. जिसमें एयरबैग, कोलैप्सिबल स्टीयरिंग, सनरूफ, टचस्क्रीन आदि जैसे उदहारण शामिल हैं. बैकलिट लोगो के साथ नेक्सन का नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील एक ट्रेंडसेटर हो सकता है और इसे अन्य ओईएम भी अपनाने का प्रयास करेंगे. XUV.e8 काफी हद तक XUV700 से मिलती जुलती है. यह एसयूवी INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. इसमें हाइलाइट्स में स्लीक हेडलैंप और डीआरएल, वाइड एलईडी बार, एक फ्लैट बम्पर, एयरोडायनामिक व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है.  इनमें से एक 60-किलोवाट बैटरी पैक होगा, जिसकी रेंज लगभग 400 किमी होगी और 80-किलोवाट बैटरी पैक के साथ लगभग 500 किमी की रेंज मिलेगी.

यह भी पढ़ें :- सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस है 4 मीटर से अधिक सेगमेंट में सबसे किफायती एसयूवी, कीमत भी 10 लाख रुपये से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mercedes ने लॉन्च की धांसू G-Wagon, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Mercedes ने लॉन्च की धांसू G-Wagon, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
जानें Mahindra Thar OG के हर वेरिएंट के फिचर्स, क्या है खास
जानें Mahindra Thar OG के हर वेरिएंट के फिचर्स, क्या है खास
Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू
Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू
Kia Lovers के लिए ये Cars हैं खास, कीमत और Mileage भी जानें
Kia Lovers के लिए ये Cars हैं खास, कीमत और Mileage भी जानें

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
भारत ने ऐसा कौन सा प्रपोजल दिया? खुशी से फूले नहीं समाए जेलेंस्की, जानें
महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला
महोबा: 60 रुपये के लिए मां की हत्या! बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
क्यों हाथ में दस्ताने पहनकर शी जिनपिंग को लेने पहुंचे ट्रंप? हर तरफ होने लगी चर्चा
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म, वजह भी बताई
'जेलर 2' से क्लैश नहीं करेगी 'ओम', धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
Explained: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल, बिना झटके 320 किमी/घंटा की रफ्तार से कैसे बदलेगी ट्रैक?
टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल
टाइगर ने किया ट्रैफिक जाम, रास्ता रोक दिखाई बादशाहत, वीडियो वायरल
Embed widget