एक्सप्लोरर

Tata Punch EV: टाटा पंच ईवी के डिजाइन की डिटेल्स आईं सामने, सिट्रोएन ई सी3 से होगा मुकाबला

Tata Punch EV Rival: टाटा पंच ईवी का मुकाबला Citroen eC3 से हो सकता है. जिसमें 320 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

Tata Punch: देश में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तेजी देखने को मिल रही है, साथ ही ग्राहकों के लिए बाजार में नए-नए विकल्प भी आ रहे हैं. इस सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स अग्रणी कंपनी है. टाटा मोटर्स ने बहुत पहले से ही इस सेगमेंट के लिए अपने प्रयास शुरू कर दिया था. अब बाजार में अन्य कई कंपनियों के इलेक्ट्रिक मॉडल आने के बाद टाटा मोटर्स अपने ईवी पोर्टफोलियो में विस्तार करने वाली है. कंपनी की अगली पेशकश पंच ईवी होगी.

डिजाइन

पेट्रोल इंजन वाले पंच की लोकप्रियता को देखते हुए, इसके इलेक्ट्रिक वर्जन के लिए भी सफलता की उम्मीद की जा रही है. पंच ईवी के स्टाइलिंग और फीचर्स काफी हद तक इसके आईसीई मॉडल के समान होंगे. लीक हुए स्पाई शॉट्स के आधार पर यह जानकारी मिली है कि पंच ईवी में आईसीई पंच के समान फ्रंट फेसिया मिलेगा. इसके रियर में नेक्सन EV और टिआगो EV के समान चार्जिंग पोर्ट मिलेगा. इसके फ्रंट ग्रिल पर कुछ अलग बैजिंग मिलने की संभावना है. इसमें रियर डिस्क ब्रेक भी मिलने की उम्मीद की जा रही है.

इंटीरियर

इस कार के इंटीरियर की बात करें तो इसके फीचर्स काफी हद तक ICE-बेस्ड पंच के समान होंगे. इसमें फ्लोटिंग 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले जैसे फीचर्स शामिल हैं. साथ ही इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलने की संभावना है. 

रेंज और पावरट्रेन

टाटा पंच ईवी की रेंज लगभग 300 किमी के आसपास होने की उम्मीद है. टाटा इसे एक अफोर्डेबल प्राइस पॉइंट पर लाने की तैयारी कर रही है. इसलिए इसमें एक छोटे बैटरी पैक का उपयोग किया जा सकता है. इसमें टियागो वाला बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन मिलने की संभावना है. Tiago EV 250 किमी और 315 किमी के दो रेंज विकल्पों में आती है.

किससे होगा मुकाबला

टाटा पंच ईवी का मुकाबला Citroen eC3 से हो सकता है. जिसमें 320 किमी प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- इस बाइक की बाजार में भारी डिमांड, हुई इतनी ज्यादा सेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget