एक्सप्लोरर

10 हजार रुपये की EMI पर Tata Punch EV खरीदें तो कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट? जानें पूरा हिसाब

Tata Punch EV: टाटा मोटर्स का कहना है कि एक फुल चार्ज पर पंच ईवी 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है. साथ ही यह 140 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार से चल सकती है.

भारत में पिछले कई सालों से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है. यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियां कई नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं. इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स अच्छा काम कर रही है. अगर आप किसी बेस्ट इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको टाटा की बेहतरीन ईवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि किफायती होने के साथ ही बेस्ट फीचर्स भी रखती है. 

Tata Punch EV की क्या है ऑन-रोड कीमत? 

हम जिस कार की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि Tata Punch EV है, जिसकी ऑन-रोड कीमत करीब 10 लाख 55 हजार रुपये है. अगर आप इस कार को 4 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो बाकि बचे हुए 6.55 लाख रुपये बैंक से कार लोन लेने होंगे. अगर आपको यह अमाउंट 8 फीसदी की वार्षिक ब्याज दर से 5 साल के लिए मिलता है, तो EMI लगभग 13-14 हजार रुपये बनेगी.

अगर आप लोन की अवधि 7 साल करते हैं, तो किस्त की राशि घटकर 10 हजार के आसपास हो जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार पर लोन मिलना आपके पर्सनल क्रेडिट स्कोर पर डिपेंड करता है. इसके साथ ही ऑन-रोड कीमत भी शहरों और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. 

Tata Punch EV के स्पेसिफिकेशन्स और इंजन

टाटा मोटर्स की पंच ईवी में पावर के लिए 25 kWh कैपेसिटी वाले लिथियम आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि एसी चार्जर से इस बैटरी पैक को 3.6 घंटे में 10 से 100 प्रतिशत तक और डीसी फास्ट चार्जर से इसे 56 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. 

टाटा मोटर्स का कहना है कि एक फुल चार्ज पर पंच ईवी 315 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है. साथ ही यह 140 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ़्तार से चल सकती है. कंपनी के अनुसार पंच ईवी को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में 9.5 सेकंड का समय लगता है.

यह भी पढ़ें:-

35 KM माइलेज के साथ जल्द लॉन्च होगी Maruti Fronx Hybrid, कीमत सिर्फ होगी इतनी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
फ्यूल लाइट जलने के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें यहां
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2
JSW की पहली SUV का खुला राज, 3 दिसंबर को आएगा Hybrid वाला T2

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget