एक्सप्लोरर

35 KM माइलेज के साथ जल्द लॉन्च होगी Maruti Fronx Hybrid, कीमत सिर्फ होगी इतनी

Maruti Fronx Hybrid: मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. आइए डिटेल्स जानते हैं.

मारुति सुजुकी भारतीय बाजार के लिए Fronx SUV का हाईब्रिड वर्जन जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है. इस गाड़ी को 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. India Mobility Global Expo 2026 में इस कार का संभावित डेब्यू होगा. Maruti Fronx Hybrid को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. आइए मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड की डिटेल्स जानते हैं. 

नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मौजूदा पेट्रोल मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है. माना जा रहा है कि इसकी कीमत पेट्रोल वर्जन से करीब 2 से 2.5 लाख रुपये ज्यादा होगी. वर्तमान में Fronx की कीमत 7.59 लाख से 12.95 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये तक है. ऐसे में हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 8 लाख रुपये से 15 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के बीच हो सकती है. इस रेंज में यह SUV मिडिल-क्लास ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है.

Maruti Fronx Hybrid का कितना माइलेज होगा? 

Maruti Fronx Hybrid में कंपनी का नया 1.2-लीटर Z12E थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ काम करेगा. यह सीरीज हाइब्रिड सेटअप है, जिसमें पेट्रोल इंजन बैटरी को चार्ज करेगा और इलेक्ट्रिक मोटर पहियों को पावर देगी. इस नई तकनीक की मदद से Fronx Hybrid का माइलेज 30-35 किमी/लीटर तक पहुंच सकता है. यह मौजूदा पेट्रोल वर्जन (20.01–22.89 किमी/लीटर) और CNG वेरिएंट (28.51 किमी/किग्रा) से काफी बेहतर है.

कैसे होंगे गाड़ी के फीचर्स? 

Maruti Fronx Hybrid में कई प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सनरूफ मिलने की उम्मीद है. टॉप मॉडल में कंपनी लेवल-1 ADAS का फीचर भी शामिल कर सकती है, जिससे ड्राइविंग और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगी.

Maruti हमेशा से अपने सेफ्टी पैकेज को बेहतर बनाने पर जोर देती है. Fronx Hybrid में मौजूदा मॉडल जैसे ही सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे. इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

GST कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Hero Glamour? खरीदने से पहले जानिए डिटेल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Highest Debt Country: 2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
Delhi MCD By-Election Result: दिल्ली के 12 वार्डों पर किसकी हुई जीत, सामने आए विजेताओं के नाम, यहां देखें लिस्ट
दिल्ली के 12 वार्डों पर किसकी हुई जीत, सामने आए विजेताओं के नाम, यहां देखें लिस्ट
World Highest Cigarette Price: दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
Advertisement

वीडियोज

Sanchar Saathi App Controversy: आपके न चाहने पर भी सभी फोन में होगा ये AAP, सरकार का फैसला
BHU Heavy Stone Pelting News: आधी रात BHU में भयंकर बवाल! | CM Yogi | UP Police | Breaking
BHU Student: BHU में आधी रात जमकर बवाल, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प | Breaking |UP Police
Bihar Election में हार के बीच Congress का बड़ा कदम, 15 जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी | Breaking
Toyota HILUX goes Electric ! | Auto Live #toyota #hilux #toyotahilux
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Highest Debt Country: 2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
2025 में कौन से देश सबसे ज्यादा कर्ज में डूबे? IMF की नई रिपोर्ट में चौंकाने वाली, अमेरिका का भी नाम
Delhi MCD By-Election Result: दिल्ली के 12 वार्डों पर किसकी हुई जीत, सामने आए विजेताओं के नाम, यहां देखें लिस्ट
दिल्ली के 12 वार्डों पर किसकी हुई जीत, सामने आए विजेताओं के नाम, यहां देखें लिस्ट
World Highest Cigarette Price: दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
दुनिया में सबसे महंगी सिगरेट कहां मिलती है? जानिए किन देशों में लगता है इस पर सबसे ज्यादा टैक्स
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर ने बरपाया कहर, सिर्फ 7 गेंदों में झटके 4 विकेट
श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी संग सरेआम की ऐसी हरकत, हैरान रह गए लोग, वीडियो वायरल
श्रद्धा कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल संग सरेआम की ऐसी हरकत, वीडियो हो गई वायरल
Explained: हंसी-मजाक में न लें मोटापा, सालाना 28 लाख मौतें, पुरुष-महिलाओं में बांझपन की जड़ भी यही, मोटा होना कितना खतरनाक?
Explained: हंसी-मजाक में न लें मोटापा, सालाना 28 लाख मौतें, पुरुष-महिलाओं में बांझपन की जड़ भी यही, मोटा होना कितना खतरनाक?
Most Infamous Markets Of Delhi: ये हैं दिल्ली के सबसे बदनाम मार्केट, यहां कौड़ियों के दाम में मिल जाता है सामान
ये हैं दिल्ली के सबसे बदनाम मार्केट, यहां कौड़ियों के दाम में मिल जाता है सामान
स्लीपर कोच के बेडरोल में एक चादर मिलेगी या दो, जानें 20 रुपये में क्या-क्या देगा रेलवे?
स्लीपर कोच के बेडरोल में एक चादर मिलेगी या दो, जानें 20 रुपये में क्या-क्या देगा रेलवे?
Embed widget