एक्सप्लोरर

Tata Nexon: अरे गजब! टाटा मोटर्स की इस कार पर 90 हजार की छूट, फीचर्स हैं जोरदार

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी नेक्सन पर कंपनी ने इस महीने 90 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पेश किया है. इस कार में दमदार इंजन के साथ कई आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं.

Tata Nexon: टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार नेक्सन पर इस महीने यानी जुलाई 2024 में तगड़ा ऑफर आया है. कंपनी टाटा नेक्सन पर करीब 90 हजार रुपये तक की छूट प्रदान कर रही है. वहीं इस कार में दमदार इंजन के साथ ही कई एडवांस फीचर्स भी मौजूद हैं जो इस कार को एक यूनिक कार बनाते हैं. एक समय में यह कंपनी की टॉप सेलिंग कार हुआ करती थी.

Tata Nexon पर तगड़ा डिस्काउंट

जानकारी के अनुसार टाटा नेक्सन के पैट्रोल वेरिएंट के प्री फेसलिफ्ट मॉडल पर इस महीने 90 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसमें 55 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है.

वहीं टाटा नेक्सन के डीजल वेरिएंट के प्री फेसलिफ्ट मॉडल पर 75 हजार रुपये की छूट दी जा रही है. इसमें ग्राहकों को 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है.

मिलता है दमदार पावरट्रेन

टाटा नेक्सन में कंपनी ने 1.2 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 120 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 170 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करता है. वहीं कार का 1.5 लीटर डीजल इंजन वाला वेरिएंट 110 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 260 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है.

बेहतरीन फीचर्स

टाटा नेक्सन में कंपनी ने कई शानदार फीचर्स प्रदान कराए हैं. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है.

इसके अलावा कार में हाइट एडजस्टेबल सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, फॉस्ट यूएसबी चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ अलॉय व्हील्स जैसे शानदार फीचर्स प्रदान कराए हैं. इन फीचर्स के चलते लोग इस कार को खूब पसंद करते हैं.

कितनी है कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाटा नेक्सन की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 15.80 लाख रुपये तक जाती है. मार्केट में यह कार हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ब्रेजा और किआ सेल्टॉस जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG 125 Vs Honda Shine: बजाज सीएनजी बाइक और होंडा साइन में कौन सी बेस्ट, यहां जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget