एक्सप्लोरर

भारत आ सकती है टाटा की नई सेडान कार, सियाज और सिटी को मिलेगी चुनौती

टाटा की नई कारें नए ALFA और OMEGA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी. सोर्स के मुताबिक कंपनी अपनी नई सेडान कार पर काम कर रही है, यह कार मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी और हुंडई वरना से मुकाबला करेगी.

नई दिल्लीः भारत में अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए टाटा मोटर्स अगले पांच सालों में करीब 12-14 नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है. टाटा की नई कारें नए ALFA और OMEGA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी. सोर्स के मुताबिक कंपनी अपनी नई सेडान कार पर काम कर रही है, यह कार मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी और हुंडई वरना से मुकाबला करेगी.

जबकि कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि कंपनी ने मिड-साइज सेडान सेगमेंट में उतरने का प्लान ड्राप कर दिया है और कंपनी का ज्यादा फोकस कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर होगा. जबकि एक नई रिपोर्ट की मानें तो भारतीय कार बाजार में टाटा मोटर्स के प्लान में नई सेडान कार शामिल है.

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने साल 2018 के जिनेवा मोटर शो में E-Vision नाम से कॉन्सेप्ट सेडान मॉडल को पेश किया था. इस कॉन्सेप्ट ने मिड-साइज सेडान के लिए कंपनी की नई डिजाइन को दिखाया था. यह मॉडल कंपनी के ALFA मॉड्यूल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. इतना ही नहीं इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी की आने वाली प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज में किया गया है.

आपको बता दें कि कंपनी अल्फा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल 3.7 मीटर से 4.3 मीटर तक के मॉडल बनाने के लिए कर सकती है. टाटा H2X आधारित मिनी एसयूवी समेत नेक्स्ट-जेनरेशन नेक्सॉन, टियागो और टिगोर भी इसी प्लेटफॉर्म का हिस्सा हैं. अल्फा प्लैटफार्म पर बनी कारों में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड समेत अलग-अलग इंजन दिए जा सकते हैं.

टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक 'Altroz' को 22 जनवरी 2020 में लॉन्च कर सकती है. टाटा Altroz की एक्स शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है.इस छोटी कार को कंपनी ने अपने 2.0 डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया है.

यह कार कंपनी के कॉन्सेप्ट वर्जन (45X) से काफी अलग है. इसकी डिजाइन की बात की जाए तो इस कार में स्लीक और स्वेटपैक हेडलैंप के साथ ही फ्रंट में आकर्षक ग्रिल का प्रयोग किया गया है. इसकी वजह से कार का फ्रंट लुक शानदार लग रहा है. कार की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1755mm, उंचाई 1523mm और इसमें 2501mm का व्हीलबेस दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब
कितने रुपये की EMI पर घर ला सकते हैं Brezza facelift? जानें हिसाब

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget