एक्सप्लोरर

Tata Motors EV: टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, 1.3 लाख रुपये तक का मुनाफा

Tata Motors Electric Car Discount Offer: टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर शानदार ऑफर लेकर आई है. सबसे ज्यादा बेनिफिट्स नेक्सन ईवी पर दिए जा रहे हैं. टिगोर ईवी पर कोई ऑफर नही्ं दिया जा रहा है.

Tata Motors Electric Car: टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार ऑफर लेकर आई है. इस महीने जुलाई में नेक्सन ईवी, टियागो ईवी और पंच ईवी पर शानदार बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. टाटा के इन तीनों मॉडल्स पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर निकाला गया है. टिगोर ईवी को इस स्पेशल ऑफर के तहत नहीं रखा गया है. चलिए जानते हैं कि टाटा की इन इलेक्ट्रिक कारों पर कितने रुपये तक की बचत की जा सकती है.

टाटा नेक्सन ईवी पर डिस्काउंट ऑफर

टाटा नेक्सन ईवी पर 1.3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार के 10 वेरिएंट मार्केट में मौजूद हैं. इसके एंट्री-लेवल वेरिएंट पर कोई ऑफर नहीं है. इस इलेक्ट्रिक कार के पांच कलर वेरिएंट मौजूद हैं. टाटा नेक्सन ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 14.49 लाख रुपये से शुरू है.

टाटा नेक्सन ईवी में स्मार्ट डिजिटल लाइट्स लगी हैं. इसके साथ ही डिजिटल स्टीयरिंग व्हील भी गाड़ी में दिया गया है. गाड़ी में डिजिटल डैशबोर्ड के साथ ही स्मार्ट शिफ्टर भी दिया गया है. ये कार 40.5 kWh बैटरी पैक के साथ 465 किलोमीटर की रेंज देती है. वहीं 30 kWh के बैटरी पैक के साथ ये कार 325 किलोमीटर की रेंज देती है.


Tata Motors EV: टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, 1.3 लाख रुपये तक का मुनाफा

टाटा पंच ईवी पर डिस्काउंट ऑफर

टाटा पंच ईवी पर 10 हजार रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. ये ऑफर पंच ईवी के अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग है. टाटा की इस इलेक्ट्रिक कार के 20 वेरिएंट्स भारतीय बाजार में मौजूद हैं. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 10,98,999 रुपये से शुरू है.

टाटा पंच ईवी सिंगल चार्जिंग में 421 किलोमीटर की दूरी तय करने का दावा करती है. इस गाड़ी में फास्ट चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है. केवल 56 मिनट में इस कार को चार्ज किया जा सकता है. ये कार 9.5 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.


Tata Motors EV: टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, 1.3 लाख रुपये तक का मुनाफा

टाटा टियागो ईवी पर डिस्काउंट ऑफर

टाटा टियागो ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स पर 50 हजार रुपये के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. वहीं मिड-रेंज वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस कार के सात वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं. टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू है.

टाटा टियागो ईवी सिंगल चार्जिंग में 315 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है. इस कार की चार्जिंग को 25 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक पहुंचाया जा सकता है. ये कार 5.7 सेकंड में 0 से 60 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है.


Tata Motors EV: टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट, 1.3 लाख रुपये तक का मुनाफा

ये भी पढ़ें

Price Cut on Hybrid Cars: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी सौगात, हाइब्रिड कारों पर लाखों रुपये की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget