एक्सप्लोरर

Tata Harrier Facelift: जीप कंपास और एमजी हेक्टर की मुश्किलें बढ़ाने आ गई नई टाटा हैरियर, देखें कीमत से लेकर खासियत तक

नई हैरियर की कीमत 15.49 लाख रुपये से शुरू होकर 24.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, इस कार का मुकाबला जीप कम्पास और एमजी हेक्टर जैसी कारों से होता है. 

2023 Tata Harrier SUV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी हैरियर फेसलिफ्ट के लिये इंतजार की घड़ी को अब समाप्त करते हुए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. नई हैरियर एसयूवी की कीमत 15.49 लाख से शुरू होकर ₹24.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. अगर आप भी इस नई कार को घर लाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाइन ₹25,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग कर सकते हैं. हैरियर फेसलिफ्ट 4 वेरिएंट - स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और फियरलेस में उपलब्ध है. ये सभी कीमतें इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम प्राइस हैं.

हैरियर फेसलिफ्ट पॉवरट्रेन 

हैरियर फेसलिफ्ट के पॉवरट्रेन की बात करें तो, सभी वेरिएंट एक ही 2.0L टर्बो डीजल इंजन से लैस हैं, यह पॉवरफुल इंजन 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क देता जनरेट करने में सक्षम है. ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का चुनाव कर सकते हैं. ऑटोमेटिक वेरिएंट पैडल शिफ्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक से लैस हैं. कंपनी का दावा है कि अपडेटेड हैरियर, मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों, क्रमशः 16.08 kmpl और 14.60 kmpl का माइलेज देने में सक्षम हैं.

2023 टाटा हैरियर अपग्रेड्स

नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. अब इसमें न्यू स्मार्टफोन कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ एक बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील में एक बैकलिट लोगो है, और दो टॉगल के साथ एक नया टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है. इसके अलावा, डिस्प्ले के साथ ड्राइव मोड का चयन करने के लिए एक नया डायल भी है. डैशबोर्ड को लेदरेट पैडिंग और चमकदार काली सतहों के साथ एक फ्रेश फिनिश देखने को मिलती है. 

2023 टाटा हैरियर फीचर्स 

फीचर्स की बात करें तो नई हैरियर में, डुअल-ज़ोन ऑटोमेटिक एसी, मेमोरी फ़ंक्शन के साथ वेंटीलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, रियर विंडो सनशेड, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस), एक 360-डिग्री कैमरा शामिल है. इसके अलावा वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, और जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट मिलता है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो स्टैण्डर्ड तौर पर छह एयरबैग मिलते हैं. वहीं चुनिंदा वेरिएंट में सात एयरबैग का भी ऑप्शन दिया गया है.

2023 टाटा हैरियर डिज़ाइन

नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के डिज़ाइन की बात करें तो, कंपनी की ओर से हाल ही में लॉन्च की गई नेक्सन फेसलिफ्ट से इंस्पायर्ड है. फ्रंट और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह से नया रूप दिया गया है, जिसमें प्रमुख प्रोट्रूशियंस और स्प्लिट हेडलैंप क्लस्टर के साथ एक रिवाइज़्ड बम्पर शामिल है. आकर्षक 5-स्पोक, एयरो इंसर्ट्स के साथ 19-इंच के एलॉय व्हील्स दिये गये हैं. पीछे की तरफ, आपको रिफ्लेक्टर प्रोट्रूशियंस के साथ एक नया बम्पर, ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ एक रियर स्किड प्लेट और रीडिजाइंड एलईडी टेललैंप्स देखने को मिलेंगे.  

वेरिएंट वाइज कीमत 

  • स्मार्ट एमटी : 15.49 लाख रुपये
  • प्योर एमटी : 16.99 लाख रुपये
  • प्योर+ एमटी (सनरूफ ऑप्शनल) : 18.69 लाख रुपये
  • एडवेंचर एमटी : 20.19 लाख रुपये
  • एडवेंचर+ एमटी (एडीएएस ऑप्शनल) : 21.69 लाख रुपये
  • फियरलेस एमटी : 22.99 लाख रुपये
  • फियरलेस+एमटी : 24.49 लाख रुपये
  • प्योर+, एडवेंचर+, फियरलेस, फियरलेस+ एटी की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है.
  • प्योर+, एडवेंचर+, फियरलेस, फियरलेस+ एटी डार्क एडिशन की कीमत 19.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

नोट - दी गई सभी कीमतें एक्स शोरूम हैं.

यह भी पढ़ें :- खत्म हुआ इंतजार, महिंद्रा एक्सयूवी 700 की नींद उड़ाने आ गई टाटा की नई सफारी, देखें कीमत, खासियत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना हेलमेट तो सब जानते हैं, लेकिन इन 5 गलतियों पर भी कटता है चालान
बिना हेलमेट तो सब जानते हैं, लेकिन इन 5 गलतियों पर भी कटता है चालान
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Maruti Brezza अब पहले से ज्यादा दमदार, Turbo Engine से लेकर ADAS तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Tata और Hyundai को टक्कर देने Mahindra की नई तैयारी, पहाड़ों में टेस्टिंग करते दिखी दमदार SUV
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री
Toyota Hyryder को मिलेगी कड़ी टक्कर, 27 KMPL माइलेज वाली नई SUV की होने वाली है एंट्री

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget