एक्सप्लोरर

आज लॉन्च होने जा रही Tata की पावरफुल Harrier EV, 500 किमी से ज्यादा मिलेगी रेंज

Tata Harrier EV: टाटा हैरियर EV की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम है, जो इसे हर तरह की सड़कों पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है.

Tata Harrier EV Launching Today: टाटा मोटर्स आज यानी 3 जून को अपने पोर्टफोलियो में ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर जोड़ने वाली है, इसका प्रोडक्शन मॉडल इस साल के पहले महीने आयोजित किए गए ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था. इस कार का सीधा मुकाबला महिंद्रा की अपकमिंग EV, XUV.e9 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडलों से होगा. क

टाटा हैरियर EV की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम है, जो इसे हर तरह की सड़कों पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है. इस SUV में 75 kWh की लिथियम आयन बैटरी लगाई जाएगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. यह बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी, जिससे गाड़ी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.

किन फीचर्स से लैस होगी Tata Harrier EV? 

टाटा हैरियर EV एक फुली-लोडेड प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस कारों में शामिल करते हैं. इस SUV में सबसे पहले ध्यान देने वाला फीचर है इसका 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा. यह सिस्टम न केवल मनोरंजन के लिए उपयोगी है, बल्कि नैविगेशन और गाड़ी की अन्य सेटिंग्स को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा.

इसके साथ ही, गाड़ी में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा. हैरियर EV में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं.  इसके अलावा, गाड़ी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट होगा.

टाटा हैरियर की कीमत

टाटा मोटर्स ने फिलहाल हैरियर EV की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख से 32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. बता दें कि हैरियर EV की डिलीवरी जून 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है. यह गाड़ी टाटा मोटर्स की सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

Altroz vs Baleno vs i20: कौन-सी कार देती है सबसे ज्यादा माइलेज? मिनटों में समझ जाएंगे अंतर 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
कम बजट है तो खरीदें ये बाइक्स, इंजन और माइलेज में हैं दमदार
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू
फेस्टिव सीजन से पहले धमाका, पुणे में नई Skoda Slavia का प्रोडक्शन शुरू

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget